• Breaking News

    Thursday, June 22, 2017

    राशिफल - 22 जून गुरुवार, कैसा होगा आज का दिन

    1. मेष (Aries)  
    व्यर्थ में खर्च हो सकता है। घर में तथा अपने कार्यक्षेत्र में समझौते से भरा रवैया अपनाना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

    2. वृष (Taurus) 
    आर्थिक मामलों में योजना बना सकेंगे और धन लाभ होने की भी संभावना है। परिवार के साथ आपका समय आनंदपूर्ण बीतेगा। आज नए कपड़े व गहने खरीद सकते हैं तथा आमोद-प्रमोद में आपका दिन बीतेगा। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

    3. मिथुन(Gemini)    
    आज खर्च का दिन है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी।

    4. कर्क (Cancer) 
    आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा ऐसा गणेशजी बताते हैं। नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां होंगी। धन लाभ होने की संभावना है। मित्रों, विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होगा।

    5. सिंह (Leo)  
    उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। सम्पति तथा वाहन सम्बंधी कार्य अत्यंत सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

    6. कन्या (Virgo)  
    आर्थिक लाभ होगा तथा विदेश में रहनेवाले सगे-सम्बंधियों के समाचार मिलेगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें । धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा के पीछे खर्च करेगें। भाई-बहनों से लाभ होने की संभावना है।

    कौनसी राशि वाले लोग ज्यादा झूठ बोलते है, जाने। 

    7. तुला (Libra)  
    शत्रुओं से सावधान रहें। सेहत का पूरा ख्याल रखें। गूढ़ विद्या की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा, साधना सिद्धि के लिए आज का दिन अच्छा है। काफी कोशिश के बाद आप अपनी मानसिक शांति को प्राप्त कर पाएंगे।

    8. वृश्चिक (Scorpio)  
    उत्तम भोजन मिलेगा और नए वस्त्राभूषण प्राप्त होगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें । व्यापार और भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। विपरीत लिंगीय लोगों के प्रति आकर्षण रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

    9. धनु (Sagittarius)  
    यश कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी। कुटुंबीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यालय में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी।

    10. मकर (Capricorn)  
    आज आप मानसिक रूप से काफी अशांत और असमंजस में रहेंगे। गणेशजी आपको सलाह देते हैं कि आज आप कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। भाग्य आज आपके साथ नहीं रहेगा जिससे आपको काफी निराशा का अनुभव होगा। संतान के विषय में चिंतित रहेंगें।

    11. कुंभ (Aquarius) 
    सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज के मामले में सावधानी रखें। सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी में महिलाएं खर्च करेंगी।

    12. मीन (Pisces)
    भाई-बहनों से लाभ होगा। कार्य में सफलता आपके मन को आनंदित करेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। अपने प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

    - घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान ले इसके लाभ और नुकसान। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप