• Breaking News

    Friday, June 23, 2017

    राशिफल - 23 जून शुक्रवार, कैसा होगा आज का दिन

    1. मेष (Aries)  
    लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाईयों के बीच में प्रेम बढे़गा। फिर भी मध्याहन के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा।

    2. वृष (Taurus) 
    महत्वपूर्ण कार्यों को आज पूर्ण करने की गणेशजी सलाह देते हैं। धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।

    3. मिथुन(Gemini)    
    आज गणेशजी आप को संभलकर चलने की सलाह देते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों के प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी।

    4. कर्क (Cancer) 
    आज व्यापार में लाभ के योग हैं ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परंतु मध्याहन के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडे़गा।

    5. सिंह (Leo)  
    नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा सा परंतु आनंददायी प्रवास होगा।

    6. कन्या (Virgo)  
    आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा।

    कौनसी राशि वाले लोग ज्यादा झूठ बोलते है, जाने। 

    7. तुला (Libra)  
    शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य के लिए हानिकर भोजन न लें।

    8. वृश्चिक (Scorpio)  
    प्रातःकाल के समय आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे।

    9. धनु (Sagittarius)  
    आप का आज का दिन आनंदपूर्ण और उत्साहपूर्ण मानसिकता से बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप के कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है।

    10. मकर (Capricorn)  
    परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचीपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

    11. कुंभ (Aquarius) 
    विद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है ऐसा गणेशजी कहते हैं। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा।

    12. मीन (Pisces)
    आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा।

    - घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान ले इसके लाभ और नुकसान। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप