• Breaking News

    Saturday, June 24, 2017

    राशिफल - 24 जून शनिवार, कैसा होगा आज का दिन

    1. मेष (Aries)  
    नए काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेगें। छोटा या नजदीक का प्रवास होगा, लेखन कार्य के लिए दिन अच्छा है। आज बौद्धिक तथा तार्किक विचार विनिमय को अवकाश मिलेगा।

    2. वृष (Taurus) 
    आज आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें नहीं तो किसी के साथ विवाद हे सकता है। संभव है कि आज बनाए हुए प्रवास की योजना पूरी ना हो और प्रवास रद्द करना पडे़।

    3. मिथुन(Gemini)    
    अच्छे कपडे़ पहनकर बाहर जाने का प्रसंग बनेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें तथा उसे दूर कर देने की गणेशजी की सलाह है।

    4. कर्क (Cancer) 
    गणेशजी कहते हैं कि आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। संबंधियों के साथ मतभेद हो सकता है। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी।

    5. सिंह (Leo)  
    किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।

    6. कन्या (Virgo)  
    उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। कुटुंब में भी प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने के संकेत हैं।

    कौनसी राशि वाले लोग ज्यादा झूठ बोलते है, जाने। 

    7. तुला (Libra)  
    अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। संतान के प्रति चिंता रहेगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। लेखन, साहित्य सर्जन कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

    8. वृश्चिक (Scorpio)  
    अनैतिक कार्यों से दूर रहें, नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने पीने में ध्यान रखें। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता रहेगी। योग-ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी।

    9. धनु (Sagittarius)  
    समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। घूमने फिरने या मनोरंजन स्थल पर जा सकते हैं। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा। साझेदारी लाभदायक बनेगी।

    10. मकर (Capricorn)  
    किसी के साथ पैसों की लेन देन सफलतापूर्वक होगी। देश-विदेश में व्यवसाय करनेवालों को फायदा होगा। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे।

    11. कुंभ (Aquarius) 
    आपके विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेंगे तथा उसमें लगातार परिवर्तन होते रहेंगे। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा प्रवास हो सके तो न करें। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पडे़गी।

    12. मीन (Pisces)
    परिवार का माहौल बिगडे़ नहीं इसके लिये वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगडे़गा। धन प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें।

    - घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान ले इसके लाभ और नुकसान। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप