• Breaking News

    Saturday, June 3, 2017

    कैसा होगा आज का दिन (राशिफल - 3 जून, शनिवार)

    3-june-saturday-ka-hindi-rashifal
    1. मेष (Aries)  
    आप किसी शुभ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। आज मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी दृढतापूर्वक आगे बढ़ पाएंगे। धन की व्यवस्थित योजना बनाने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

    2. वृष (Taurus)  
    आज आपके मन में भांति-भांति के विचारों की तरंगे उठेंगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप उन विचारों में खोए रहेंगे। आज बौद्धिक कार्यों में जुड़ना पडे़गा, लेकिन वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

    3. मिथुन(Gemini)    
    आज का आपका दिन मध्यम फलदायी कहा जा सकता है, परंतु आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यय अधिक होगा। दूर के लोगों से संदेश-व्यवहार से लाभ होगा। आज परिवार वालों का अच्छा सहयोग मिलेगा।

    4. कर्क (Cancer) 
    आज का आपका दिन मध्यम फलदायी कहा जा सकता है, परंतु आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यय अधिक होगा। दूर के लोगों से संदेश-व्यवहार से लाभ होगा। आज परिवार वालों का अच्छा सहयोग मिलेगा।

    5. सिंह (Leo)  
    गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विचारों की समृद्धि बढे़गी। लाभकारी तथा मेल-जोल भरे संबंध बना सकेंगे। व्यवसायिक रूप से दिन लाभदायी रहेगा। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ ले सकेंगे।

    6. कन्या (Virgo)  
    आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए गणेशजी सूचित करते हैं। दुर्घटना से सावधान रहें। खर्च अधिक रहेगा। व्यावसायिक व्यक्तियों के साथ उग्र विवाद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद में ना फंसे।

    7. तुला (Libra)  
    गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ भेंट हो सकती है तथा प्राकृतिक स्थल पर घूमने की योजना भी बन सकती है। विवाह योग्य युवक-युवतियों को योग्य पात्र मिल सकते हैं। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा।

    8. वृश्चिक (Scorpio)  
    कार्य में सफलता का दिन है। नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। व्यापारी अपने बिजनेस का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे। गृहजीवन में आनंद और संतोष रहेगा।

    9. धनु (Sagittarius)  
    गणेशजी कहते हैं कि बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे। साहित्य तथा लेखन की प्रवृत्ति को गति मिलेगी। शरीर में बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे। संतानों की समस्या चिंता का कारण बनेगी। लंबी यात्रा की संभावना है।

    10. मकर (Capricorn)  
    अत्यधिक विचार और क्रोध आपकी मानसिक स्वस्थता में खलल पहुंचाएंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। खर्च की मात्रा बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। इष्टदेव की आराधना करने से आप राहत महसूस करेंगे।

    11. कुंभ (Aquarius) 
    धनप्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ मिल सकता है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

    12. मीन (Pisces)
    गणेशजी आज व्यापारियों के लिए खूब उज्जवल भविष्य देखते हैं। व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए भी शुभ समय है। साहित्य सृजक, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे और आदर पाएंगे।

    - घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान ले इसके लाभ और नुकसान। 
    पूजा घर में कभी न करें ये 5 गलतियां।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप