• Breaking News

    Monday, June 5, 2017

    राशिफल - 5 जून सोमवार, कैसा होगा आज का दिन

    1. मेष (Aries)  
    आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में गुजारेंगे। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी।

    2. वृष (Taurus)  
    किसी जगह पर मानहानि होने की संभावना है। पाचनक्रिया संबंधी बीमारियों से पीड़ित रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकूल नहीं है।

    3. मिथुन(Gemini)    
    गणेशजी कहते है कि आपके लिए आज का दिन अशुभ है। मन अशांत रहेगा। घर में झगडे़ का वातावरण रहेगा। स्वजनों से मनमुटाव होने की संभावना है।

    4. कर्क (Cancer) 
    आपका आज का दिन शुभफलदायी है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाना हो सकता है। मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी।

    5. सिंह (Leo)  
    आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। घूमने की योजना बनने की संभावना है।

    6. कन्या (Virgo)  
    आपका दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन में धन खर्च होगा।

    - घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान ले इसके लाभ और नुकसान। 

    7. तुला (Libra)  
    गणेशजी आज आपको दुर्घटना से बचने को सूचित करते हैं। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। स्वजनों के साथ कलह होने की संभावना है।

    8. वृश्चिक (Scorpio)  
    आज भाईयों से लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों के साथ हुई भेंट का और स्वजनों के साथ का आनंद आप लूट सकेंगे। किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। आज आप को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

    9. धनु (Sagittarius)  
    आज का दिन आप के लिए लाभकारी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का योग है। आय में वृद्धि के योग है।

    10. मकर (Capricorn)  
    आप का दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी।

    11. कुंभ (Aquarius) 
    गणेशजी बताते हैं कि आपका दिन मिश्रित होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च अधिक होगा। आनंद-प्रमोद, घूमने-फिरने में धन का व्यय होगा। विदेश से समाचार मिलेंगे।

    12. मीन (Pisces)
    अचानक धनलाभ के योग हैं। व्यापारी वर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभल कर रहें। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखें।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप