• Breaking News

    Tuesday, June 6, 2017

    देश और दुनिया में 6 जून को होने वाली महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।

    हमारी दुनिया का इतिहास बहुत बड़ा है, और इसको जानने में हम आपकी मदद करेंगे। देश और दुनिया में 6 जून को होने वाली महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

    1674 : आज के दिन क्षत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था।

    1752 : भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 जलकर राख हो गए थे।

    1808 : नेपोलियन के भाई जोसफ को आज ही के दिन स्पेन का राजा बनाया गया था।

    1929 : अभिनेता, राजनेता और समाजसेवक सुनील दत्त का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था।

    1966 : अमरीका के मिसिसिपी विश्वविद्यालय में रंगभेद के ख़िलाफ आवाज़ उठाने वाले पहले अश्वेत मानवाधिकार कार्यकर्ता, जेम्स मेरिडिथ पर एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं।

    1981 : बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप