![]() |
| अपने नाखूनों को अट्रेक्टिव और ज्यादा सुन्दर बनाने के लिए लड़कियां रोजाना नेल पेंट लगाती हैं। |
1. एलर्जी -
नेल पेंट में फार्मेल्डिहाइड नामक केमिकल होता है। इसे नेल पेंट को चिपचिपा बनाने में उपयोग किया जाता है। इसकी वजह से खुजली की समस्या हो सकती है। आगे जा कर यह समस्या एलर्जी में बदल जाती है।
2. केमिकल -
नेल पेंट में टालुईन नाम का केमिकल मिला होता जो आपके नाखूनों को रूखा सुखा बनाता है। इससे सिर दर्द और त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं। इसे लगाते समय आंख, नाक, मुंह और त्वचा से दूर रखे।
3. नेल रिमूवर -
नेल पेंट बदलने के लिए नेल रिमूवर का उपयोग किया जाता है। इसमें एसिटोन नामक केमिकल होता है जो नाखूनों के नेचुरल ऑयल और नमी को सोख लेता है और आस-पास की त्वचा को रुखा बनाता है, जिसके कारण वहा की त्वचा मर जाती है।
4. नाखूनों को ब्रेक -
कई लड़कियां हमेशा नाखुनों पर नेल पेंट लगा कर रखती हैं। इस वजह से नाखूनों की परत पतली होती है और जल्दी टूटने लगते हैं। इसलिए बीच के कुछ दिन नाखूनों को खुला छोड़ दें, तो यह आपके लिए और नाखुनो के लिए अच्छा होगा।
- टैटू बनवाने के बाद स्किन की एलर्जी का ऐसे रखे ध्यान।





No comments:
Post a Comment