• Breaking News

    Monday, June 26, 2017

    अपना दिमाग करना है तेज तो रोज करे इन चीजों का सेवन।

    Apna-deemag-krna-ha-tej-to-roj-kre-in-cheejo-ka-sevan
    लोग अपने काम में इतना व्यस्त हो चुके है कि उनके पास अपनी सेहत का ध्यान रखने तक का समय नहीं है।
    आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई पैसा कमाने में व्यस्त है। लोग अपने काम में इतना व्यस्त हो चुके है कि उनके पास अपनी सेहत का ध्यान रखने तक का समय नहीं है। लोग यह नहीं सोचते है कि काम करने में जितना दिमाग खर्च होता है, उसे तेज करने के लिए अच्छे खाने की जरूरत है, अगर आप भी कुछ ऐसा ही कर रहे है तो आप अपने बिजी समय में से रात को थोड़ा सा समय निकाल कर आपने दिमाग को तेज करने के लिए कुछ आसान से उपाय अपना ले। जिससे की आपका दिमाग और सेहत अच्छी बनी रहे।

    1. तुलसी -
    तुलसी तो लगभग सभी घरों में लगी मिल जाएगी। इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट मस्तिष्क और हृदय में रक्त प्रवाह अच्छे से करते है। इसी के साथ दिमाग की शक्ति तेज होती है। इसलिए रोजाना तुलसी की पत्तियों का सेवन जरूर करें। ये आपकी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होगा।

    2. दालचीनी -
    दालचीनी जड़ी बूटी की तरह काम करती है। रात को सोने से पहले एक चुटकी दालचीनी पाउडर को शहद के साथ मिलाकर खाएं। इससे मानसिक तनाव दूर होगा और दिमाग भी और तेज होगा।

    3. काली मिर्च -
    काली मिर्च में पाया जाने वाला पेपरिन बीटा इंडोरफिन्स का स्तर बढ़ाता है, जो दिमाग और शरीर की कोशिकाओं को आराम देता है। इसको सेवन से दिमाग तेज होता है।

    4. अजवाइन की पत्तियां -
    अजवाइन की पत्तियो में भरपूर एंटी-ऑक्‍सीडेंट होते है, जो दिमाग के लिए एक औषधि की तरह काम करते हैं। अजवाइन, गिलोय, लौंग इन तीनों चीजों को मिलाकर खाने से दिमाग से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होती है और वह तेज होता है। इसलिए आप अपनी डाइट में इन सब को जरूर शामिल कर ले।

    अपने दाँतों को स्वस्थ रखने के लिए जरूर करे ये काम।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप