• Breaking News

    Saturday, June 24, 2017

    चिकनगुनिया और डेंगू से बचने के लिए अपनाये ये घरेलू उपाय।

    Chikanguneeya-or-dengu-se-bachne-ke-leye-apnaye-ye-ghrelu-upaay
    अगर घर की अच्छे से सफाई न हो या आस-पास पानी खड़ा रहे तो चिकनगुनिया और डेंगू जैसी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।
    बदलते मौसम में मच्छरों का कोहराम ज्यादा देखने को मिलता हैं। इन्हीं मच्छरों की कारण से ज्यादातर लोग बीमार रहते है। अगर घर की अच्छे से सफाई न हो या आस-पास पानी खड़ा रहे तो चिकनगुनिया और डेंगू जैसी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। तो आपको इन बीमारीयो की लक्षण और बचावो के बारे में जानकारी रखनी चाहिए और अगर आपको कुछ ऐसे लक्षण दिखाई दे तो अपनाये ये घरेलू उपाय।  

    * चिकनगुनिया और डेंगू के लक्षण -
    - अचानक से बुखार आना
    - सूखी उबकाई आना
    - थकान महसूस होना
    -  जोड़ों में दर्द
    - सिर दर्द
    - त्वचा पर लाल रैशिज़

    अगर आपको यह सब लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। और इसका इलाज समय पर करवा ले जिससे आपको ज्यादा नुकसान न हो।
    * बचने के घरेलू तरीके -

    1. तुलसी -
    आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर तुलसी खांसी-जुकाम में राहत दिलाने के साथ-साथ डेंगू और चिकगुनिया से लडऩे में भी कारगर है। गर्म पानी के साथ तुलसी लें। इससे शरीर काइम्युनिटी लेवल बढ़ता है। और आपकी इस बीमारी को आगे बढ़ने से भी रोकती है।

    2. तुलसी और अजवायन -
    अजवायन, किशमिश, तुलसी और नीम की सूखी पत्तियां लेकर एक गिलास पानी में उबाल लें। इस पेय को बिना छानें दिन में तीन बार पीएं। इससे आपको बहुत राहत मिलेगी।

    3. नारियल तेल -
    नारियल तेल में कुछ बूंदे नीम के तेल की मिला लें। फिर इसे अपने शरीर पर लगा लें। इससे मच्छर नही काटेंगे। और आपको ये बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।

    4. पपीते की पत्ती -
    डेंगू और चिकुनगुनिया में शरीर के प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते है। पपीते की पत्तियों का जूस दिन में 2 बार पीने से शरीर में रक्त के प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ने लगते है। और ये आपके लिए बहुत लाभदायक है।

    मीठी नीम से करे इन बीमारियों को दूर।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप