![]() |
| मीठी नीम में विटमिन बी1, बी3, बी9, सी, आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। |
1. उल्टी -
कुछ लोगों का कमजोरी के कारण मन खराब होता रहता है। अक्सर उल्टी आने का मन करता है। इसके लिए कढ़ी पत्ते में कुछ बूंद नींबू का रस और चीनी मिला कर इसका सेवन करें। इससे आपको बहुत राहत मिलेगी।
2. कफ -
कफ को बाहर निकालने के लिए कड़ी पत्ते बहुत लाभकारी है। 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच कढ़ी पत्ते का रस मिला लें। इस रस का दिन में 3-4 बार सेवन करें। कफ की परेशानी दूर हो जाएगी।
3. मजबूत बाल -
कढी पत्ते का पेस्ट और दही को मिलाकर 20-25 मिनट के लिए बालों पर लगाएं। इसके बाद इन्हें शैंपू से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करे। आपके बाल शानदार और मजबूत हो जायेंगे।
4. पाचन मजबूत -
पेट से जुड़ी बहुत सी परेशानियों के लिए कढ़ी पत्ता बहुत कारगर है। इसे रोजाना सब्जी में उपयोग करने से पाचन क्रिया मजबूत रहती है।
5. आंखों का रोशनी तेज
रोजाना 2 ग्राम मीठी नीम का चूर्ण पानी के साथ खाने से आंखोें की रोशनी तेज होने लगती है। ऐसे रोज करना चाहिए।
- आपको भी होती है थकान तो अपनाये ये टिप्स।




No comments:
Post a Comment