• Breaking News

    Monday, June 5, 2017

    सुनता हूं अपने दिल की सलमान खान।

    Sunta-hu-apne-dil-ki-salmaan-khan
    सलमान खान पिछले कुछ सालो से अपनी फिल्मो का चुनाव खुद अपनी मर्जी से करते है।
    बॉलिवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान बताते हैं कि एक ऐसा समय था जब वह लोगों के कहने पर किसी भी फिल्म में काम करने के लिए आसानी और आराम से तैयार हो जाते थे, लेकिन लोगों की बात मानने से उनकी फिल्में फ्लॉप हो जाती थीं। अब सलमान पिछले कई सालों से फिल्मों का चुनाव अपनी मर्जी और पसंद से करते हैं।

    नवभारतटाइम्स डॉट कॉम से बातचीत में सलमान ने बताया कि, 'हर बार जब हम नई कहानी सुनता हूं तो कहानी सुनने के बाद से उसकी ओर आकर्षित भी होता हूं। फिर सोचता हूं कि सुनी गई कहानी को करें कि नहीं। इसलिए हमेशा अपने दिल की सुनना चाहिए। मैं तो बहुत बार फंस चूका हूं। अब मैं किसी की बात नहीं सुनता हूं, अब जब मेरे द्वारा चुनी गई चार से पांच फिल्में पिट जाएंगी उसके बाद ही मैं लोगों की बात सुनूंगा।'  

    अपनी फिल्मों के चुनाव के बारे में सलमान बताते हैं कि, 'जब भी मैं किसी नई स्क्रिप्ट पर काम करता हूं, उसे अपने पूरे परिवार को सुनाता हूं, क्योंकि हमारे परिवार में सभी लोग फिल्मों से जुड़े हैं। हम लोग राइटिंग बैकग्राउंड से हैं। मेरे पिता लेखन में महारथी रहे हैं। मैं स्क्रिप्ट के मामले में हर किसी की सुनता हूं लेकिन जो दिल कहता है वही करता हूं। परिवार को फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर से लेकर एडिटिंग तक में शामिल रखता हूं।'

    इन दिनों सलमान अपनी रिलीज के लिए तैयार फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन में लगे हुये हैं। 'ट्यूबलाइट' 23 जून को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। सलमान, सोहेल के अलावा फिल्म में दिवंगत एक्टर ओम पुरी, अदाकारा जू जू और शाहरुख खान एक छोटे लेकिन बहुत अहम रोल में दिखाई आएंगे।

    :- जैकलीन और तापसी के बिच छिड़ा शीत युद्ध।  


    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप