• Breaking News

    Monday, June 12, 2017

    कौनसी राशि वाले लोग ज्यादा झूठ बोलते है, जाने।

    हर कोई कभी ना कभी झूठ बोलता है। लेकिन हमारे में से कुछ लोग झूठ बोलने में विशेष महारत हासिल किये हुए होते है। कुछ लोग तो ऐसे लोगों को झूठों का बादशाह कहकर भी बुलाते है। शायद आपको नहीं पता की झूठ बोलने में हमारी राशि का भी हाथ रहता है। कुछ राशि वाले लोग झूठ बोलने में पारंगत होते है। उनके झूठ को आसानी से नहीं पकड़ा जा सकता है। आइये जानते है झूठ बोलने में राशियों का क्या प्रभाव होता है।

    1. मेष
    मेष राशि के जातक आम तौर पर झूठ बोलने से बचते हैं। उनमें सच का सामना करने की हिम्मत होती है। कभी अगर वे झूठ बोलते ही हैं, तो दूसरों को बचाने के लिए या उनके भले के लिए यह कदम उठाते हैं। हालांकि, वे झूठ बहुत सफाई से नहीं बोल पाते हैं।

    2. वृषभ
    इस राशि के जातकों को झूठ बोलने आदि के लिए नहीं जाना जाता है। ये लोग सादा जीवन जीने वाले वफादार होते हैं। ऐसे लोग किसी से सच ही बोलते हैं, भले ही झूठ बोलने से उन्हें कितना भी लाभ हो रहा हो। ऐसे लोग बहुत मजबूरी की स्थिति में ही झूठ का सहारा लेते हैं, वरना वे सच के साथ ही जीते हैं।

    3. मिथुन
    मिथुन राशि के लोग झूठ बोलने में माहिर होते हैं। इस राशि के लोगों का हर चीज के प्रति अलग नजरिया होता है। जो औरों के लिए झूठ होता है, वह उन्हें कई बार सच लगता है और वे ऐसा लगातार करते जाते हैं।

    4. कर्क
    कर्क राशि के लोग झूठ से थोड़ा परे होते हैं लेकिन वे सच नहीं बोलते। सच को तोड़-मरोड़कर पेश करने की आदत इन जातकों में खास तौर से होती है।

    5. सिंह
    आम तौर पर सिंह राशि के जातक झूठ नहीं बोलते। कभी उन्हें झूठ बोलना पड़ जाए, तो वे झूठ को ऐसे पेश करते हैं कि वह किसी को आहत नहीं करता। कई बार या तो वह किसी खास को आकर्षित करने के लिए या किसी समस्या से बाहर आने के लिए झूठ बोल दिया करते हैं।

    6. कन्या
    इस राशि के लोग झूठ से सख्त नफरत करते हैं। कन्या राशि के लोग खुद से पहले दूसरों के लिए सोचते हैं और इसके आड़े झूठ और सच को एक जैसा समझते हैं। हालांकि, वे झूठ बोलते वक्त तनाव से भी घिर जाते हैं।

    7. तुला
    तुला राशि के लोग अक्सर दुविधा में डूबे रहने वालों में से होते हैं, लिहाजा उन्हें झूठ का सहारा लेना ही पड़ता है। वे सच से दूर भागकर झूठ का सहारा लेते रहते हैं व इसमें फंसकर वे झूठ से बाहर नहीं आ पाते। इनके लिए झूठ बोलना 'रामबाण' सा हो जाता है।

    8. वृश्चिक
    इस राशि के लोग अपने भीतर का सच लोगों को बताने, दिखाने से कतराते हैं, लिहाजा उन्हें झूठ का सहारा लेना पड़ता है। उन्हें लगता है कि सच बताने से वे दूसरों के सामने नग्न हो जाएंगे, जिससे वे झूठ की एक राह पकड़कर चलते रहते हैं।

    9. धनु
    धनु राशि के जातक बेहद आशावान होते हैं। वह झूठ तभी बोलते हैं जब उन्हें लगता है कि सच बोलने से बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि कोई समस्या पैदा हो जाए, तो वे झट से झूठ बोलकर समाधान निकालने में सफल रहते हैं।

    10. मकर
    अगर उन्हें किसी मजबूरी में फंसा दिया जाए, तो वे साफगोई से झूठ बोल जाते हैं। अपने दोस्त, परिवार की मदद के लिए वे इतनी सफाई से झूठ बोल देते हैं कि परेशानी चुटकी में हल हो जाती है।

    11. कुंभ
    अपना काम निकालने के लिए इस राशि के जातक झूठ बोलकर चलते बनते हैं। इन्हें लगता है कि इश्क और युद्ध में सब जायज है तो ये झूठ बोलने से ज्यादा परहेज नहीं करते।

    12. मीन
    इस राशि के जातक सच से घबराते हैं लेकिन हर बार झूठ बोलने का रास्ता भी नहीं चुनते। जहां उन्हें सही लगता है, वहीं झूठ का सहारा लेते हैं।

    वास्तु दोषों से बचना है तो इस दिशा में रखें सुहागरात वाला कमरा। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप