इस दुनिया में फेमस होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते है। लेकिन जो इस शख्स ने किया वो हम सपने में भी नहीं कर सकते है। आप स्पाइडर मैन को तो जानते ही होंगे, बस यह शख्स हकीकत में स्पाइडर मैन की तरह बिल्डिंग्स पर चढ़ जाता है। आप ये जानकर हैरान रह जायेगे की इस शख्स की उम्र 54 साल है। फिल्मों वाला स्पाइडर मैन पलक झपकते सौ-सौ मंजिलों की इमारत चढ़ जाता है लेकिन क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि ये शख्स भी असल जिन्दगी में ये कारनामे करता है।
आइये जाने इस शख्स के बारे में
यह शख्स फ्रांस का रहने वाला है। एलेन रॉबर्ट नाम का यह शख्स 20 मिनट में 29 मंजिल की इमारत चढ़ जाता है और वह भी बिना किसी सहारे के। पिछले दिनों बार्सिलोना में जब उन्होंने लोगों के सामने ये कारनामा दिखाया तो लोगों की आंखे फटी की फटी रह गईं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इस शख्स की उम्र 54 साल है। जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट की प्लानिंग करने लगते हैं उस उम्र में रॉबर्ट का जज्बा उत्साहित करने वाला है। रॉबर्ट को लोग प्यार से फ्रेंच स्पाइडरमैन कहते हैं।
बुर्ज खलीफा, एफिल टावर, ओपरा हाउस पर भी कर चुके है चढ़ाई
374 फुट ऊंची इस इमारत पर चढ़ने के दौरान उन्होंने कोई भी सेफ्टी नहीं ली थी। नंगे हाथों से उन्हें इतनी ऊंची इमारत पर चढ़ते हुए देखना वहां मौजूद लोगों के लिए रोमांचक था। रॉबर्ट इससे पहले बुर्ज खलीफा, एफिल टावर, ओपरा हाउस पर भी चढ़ चुके हैं।
2005 में दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि यह जोखिम भरा है लेकिन उन्हें यह पसंद है। वह अब तक 7 बार गिर भी चुके हैं। जिसमें 1980 में हुई दुर्घटना सबसे खतरनाक थी। रॉबर्ट को कई सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है। जिसमें जापान का फॉस्ट चैलेंजर ऑफ द ईयर सम्मान सबसे खास है।

No comments:
Post a Comment