![]() |
| आज की बिजी लाइफस्टाइल के चलते हम अपने हाथों का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रख पाते है और उनके खूबसूरती कम होने लगती है, और हाथ काले भी पड़ने लगते है। |
1. नींबू का रस -
सबसे पहले तो 1 बाउल में गर्म पानी डालें और उसमें 3-4 नींबू का रस मिलाएं। अपने हाथों को 20-25 मिनट तक इसमें डुबो कर रखें। इसे हफ्ते में 2-3 बार ट्राई कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके हाथो के सुंदरता बनी रहेगी।
2. हल्दी और दही -
1 कटोरी दही में थोडी सी हल्दी डाल कर अच्छे से मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को अपने हाथों पर लगाएं और 20 मिनट के बाद हाथ धो लें। इसके 2 सप्ताह उपयोग करने से आपके हाथ एकदम साफ़ और सुंदर हो जायेंगे।
3. हल्दी और बेसन -
1 कटोरी में 2 टेबलस्पून बेसन, गुलाब जल, 1 टेबलस्पून दूध और चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे पैक को सोने से पहले हाथों पर लगा लें और सूखने पर धोएं।
4. खीरा -
1 टेबलस्पून खीरे का जूस, 1 टेबलस्पून नींबू का रस और 1 चुटकी हल्दी डाल कर पेस्ट तैयार करें। इसे अपने हाथों पर लगाएं और आधे घण्टे बाद ठंडे पानी से धो लें।आपके हाथों की खोई हुई रौनक वापस आ जाएगी।
- अंडे से दूर करे बालों से जुडी हर समस्या को।



No comments:
Post a Comment