• Breaking News

    Sunday, July 2, 2017

    अपनी स्किन को चमकाना है तो लगाए ग्रीन टी।

    Apni-skin-ko-chamkana-ha-to-lagaaye-green-tea
    अक्सर ग्रीन-टी को पीने के बारे में ही सुना होगा लेकिन इसका उपयोग अपनी स्किन को निखारने के लिए भी कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडैंट और एंटी-एजिंग गुण स्किन की कई तरह की समस्याओं को दूर करता है।
     सभी जानते है की ग्रीन-टी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अक्सर ग्रीन-टी को पीने के बारे में ही सुना होगा लेकिन इसका उपयोग अपनी स्किन को निखारने के लिए भी कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडैंट और एंटी-एजिंग गुण स्किन की कई तरह की समस्याओं को दूर करता है। तो आप इसे पीने के साथ साथ अगर अपनी स्किन पर लगा लेती है तो आपकी स्किन भी आपकी सेहत की जैसे चमकने लगेगी। ऐसे करे ग्रीन टी का उपयोग। उससे होंगे आपको ये फायदे।

    1. मुंहासे दूर भगाए -
    गर्मियों में पसीने के कारण चेहरे पर मुंहासों की समस्या हो जाती है। ऐसे में ग्रीन टी को पानी में उबालें और ठंडा होने पर उसमें 2 चम्मच दही मिलाकर अच्छे से पेस्ट की तरह बना लें। अब इस मिश्रण को त्वचा पर 20 मिनट के लिए लगाने से फायदा होता है। इस पैक में मौजूद लेक्टिक एसिड चेहरे के मुंहासे और दाग-धब्बों को दूर करता है। जिससे आपकी स्किन चमकने लगती है।

    2. एजिंग की समस्या -
    कुछ महिलाओं को समय से पहले ही एजिंग की समस्या हो जाती है और चेहरे पर झुर्रियों के निशान पड़ने लगते हैं। ऐसे में ठंडी ग्रीन टी में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं और रात को सोने से पहले इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लें। सुबह ठंडे पानी से चेहरा धोएं। इसके लगातार उपयोग से कुछ दिनों में आपकी झुर्रीया कम होने लगती है।

    3. गोरी रंगत -
    ग्रीन टी के उपयोग से त्वचा की अच्छी तरह सफाई कर सकते हैं। इसके लिए ग्रीन टी में थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाकर अच्छे से मिला ले ताकि टी अपना रंग छोड़ना शुरू कर दें। अब कॉटन की सहायता से इससे पूरे चेहरे की सफाई करें। नियमित रूप से इसका उपयोग करने से चेहरे की रंगत में बदलाव दिखाई आयेगा। ऐसे आप ग्रीन टी का उपयोग करके अपने चेहरे की स्किन को चमका सकती है।

    अपने हाथों की टैन हटाये इन उपायों से।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप