![]() |
| चीन के उत्तरपश्चिमी किंघई प्रांत में किसी व्यक्ति की संरक्षित ममी खोजी गईं। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि यह ममी लगभग 1700 साल पुरानी हैं, जिसकी लंबाई 1.62 मीटर है। |
जानकारों का बताना है कि यह ममी किंघई तिब्बत पठार के प्राचीन रेशम मार्ग वाले क्षेत्र में एक निर्माण स्थल पर मिली। इस ममी ने अपने दोनों हाथों को पेट पर रखा हुआ है और यह हैक्सी प्रांत के संग्रहालय की निगरानी में है। संग्रहालय के निदेशक शिन फेंग जानकारी दी कि किंघई तिब्बत पठार पर यह सबसे पुरानी और सर्वश्रेष्ठ संरक्षित ममी है। इसी के साथ उन्होंने ने कहाँ कि इस ममी के समुदाय और पहचान वालों की जांच संभवत: डी.एन.ए. करेंगे। तब ही इसके बारे में पूरी जानकारी मिल पायेगी।
ऐसे ही पता नहीं इस पूरी दुनिया में और कितने ही अजूबे छुपे हुए है। इस ममी की जांच से यह भी पता लगाने की कोशिस होगी की क्या इससे भी पुरानी और ममी भी हो सकती है क्या या फिर ऐसी ही और भी हो।
- आपने देखीं है ऐसी जगह जहाँ होता है पुनर्जन्म।


No comments:
Post a Comment