• Breaking News

    Tuesday, October 20, 2015

    लड़कों की ये 9 आदतें लड़कियों को बिलकुल बर्दाश्त नहीं होती, जानिए क्या

    लड़कों की कुछ आदतें होती हैं जिनसे लड़कियां जरूर चिढ़ती हैं। कुछ बता देती हैं तो कुछ मन में ही रखती हैं। देखिए, क्या आप सहमत हैं इन सारी बातों से?
    1.  यह तो लगभग हर लड़की औऱ महिला की शिकायत होगी कि लड़के उनकी पूरी बात ध्यान से नहीं सुनते। पुरुष अक्सर उतना ही सुनते हैं जितना उन्हें काम का लगता है और यही आदत महिलाओं को बुरी लगती है।
    2. टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद लड़कों की आदत होती है टॉयलीट सीट खुली छोड़ देने की। भले ही यह छोटी सी बात हो लेकिन बार बार बताने के बाद भी जब लड़के ऐसा करते हैं तो लड़कियों को गुस्सा आ ही जाता है।
    3. लड़कियों को बहुत बुरा लगता है जब उनके पार्टनर किसी गरीब या दूसरे इंसान से बेवजह बद्तमीजी से या उखड़ कर बात करते हैं।
    4. डेट पर गए हैं और गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक बातें करने के बजाए फोन में बिजी है तो सोच लीजिए उस लड़की का पारा कितना चढ़ा होगा। चाहे ऑफिस का काम हो या कोई दोस्त का मेसेज, लड़कियां चाहती हैं कि लड़के उन्हीं पर पूरा ध्यान देँ।
    5. लड़कियों को ये बिल्कुल पसंद नही आता के उनका पति अपने दोस्तों के साथ घर पर शराब पिये। 
    6. लड़कियां होती हैं जो अक्सर हर चीज पहले से प्लान कर के चलती हैं। ऐसे में लड़कों का अचानक कोई फैसला ले लेने या प्लान बना लेने की आदत लड़कियों को बहुत गुस्सा दिलाती है।
    7. पुरुषों की सम्बन्ध बंनाने के तुरंत बाद सो जाने की आदत से तो महिलाएं बहुत परेशान रहती हैं। महिलाओं को इसके बाद कुछ देर प्यार भरी बातें करना पसंद होता है। ऐसा न होने पर महिलाओं को बुरा लगता है और वे दुखी हो जाती हैं।
    8. लड़कों की कहीं भी कूड़ा फेंक देने और चीजों को इस्तेमाल कर वहीं छो़ड़ देने की आदत लडकियों को बहुत बुरी लगती है।
    9. लड़कियां उन लड़कों की तरफ कम आकर्षित होती हैं जो अपने लुक्स को लेर बहुत ढीला रवैया रखते हैं। चाहे बाल हो या कपड़े, लड़कियां चाहती है कि हाईजीन से लेकर लुक्स तक पर लड़के थोड़ा तो ध्यान दें।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप