• Breaking News

    Wednesday, June 22, 2016

    ज्यादा डकारों से परेशान हैं? ये घरेलु नुस्खे अपनाये


    अक्सर खाने के बाद डकार आना आम बात है लेकिन ये लगातार किसी भी समय आए तो इस पर थोड़ा गंभीर हो जाना चाहिए। पेट के अंदर की भरी गैस को बाहर निकालने का प्राकृतिक तरीका है डकार। यदि गैस डकार के जरिए बाहर न आए तो यह परेशानी पैदा कर सकती है जैसे पेट में दर्द और पेट मे जलन आदि। अगर लगातार डकार आती रहती है तो इसके लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं।
    1. ज्यादा डकार आने पर काला जीरा का खाएं। काला जीरा पेट और
    पाचन तंत्र को ठीक रखता है जिससे डकार की समस्या चुटकियों में दूर हो जाती है।
    2. दही में मौजूद बेक्टीरिया आंतों और पेट से जुड़ी हर समस्या को दूर करता हैं। ज्यादा डकार आए तो छाछ या लस्सी पी सकते हैं।
    यह भी पढ़े - पाचन मजबूत करने के घरेलु नुस्खे
    यह भी पढ़े - शादी होने वाली है तो याद रखे ये 9 बातें
    3. चाय में अदरक को डालकर पिएं, डकार ठीक हो जाएगी या फिर अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े चबाएं। इन्हें तब तक चबाएं जब तक मुंह में अदरक का रस न आ जाये। यदि अदरक तीखा लग रहा हो तो शहद के साथ खा सकते हैं।
    4.दो ग्लास पानी में एक चौथाई बेकिंग सोडा और एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे अच्छे से घोलें और तुरंत पी जाएं। ये उपाय थोड़ी ही देर में डकार को खत्म कर देगा।
    5. पपीता पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। पपीते में पपेन एंजाइम होता है जो आपको अधिक डकार से राहत तो देता है साथ ही त्वचा में भी निखार लाता है
    6. यदि आप नियमित रूप से हर्बल चाय पीते हैं तो इससे आपको अधिक डकार की समस्या नहीं आती है। हर्बल चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पेट की गैस को कम करते हैं। इसलिए खाना खाने के बाद हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं।
    7. यदि आप धूम्रपान करते हैं तो यह डकार का सबसे बड़ा कारण है। इसलिए धूम्रपान बंद कर दें।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप