• Breaking News

    Wednesday, June 22, 2016

    ‘रेप्ड वूमेन’ कहना पड़ा भारी सलमान को, नागपुर में शिकायत दर्ज


    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांंपा) महिला शाखा ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के ‘बलात्कार’ संबंधी बयान को लेकर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला कार्यकर्ताओं ने सलमान के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन भी किया।

    राकांपा महिला शाखा की महाराष्ट्र इकाई की अध्यक्ष चित्रा वाघ के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीताबुल्दी पुलिस थाने में लिखित शिकायत
    दर्ज कराई। विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं ने शिकायत में कहा कि 50 वर्षीय अभिनेता के बयान अपमानजनक हैं और उनके खिलाफ महिलाओं का अपमान करने के लिए आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
    यह भी पढ़े शादी होने वाली है तो याद रखे ये 9 बातें
    ‘रेप्ड वूमेन’ पर फंसे सलमान, नागपुर में शिकायत दर्ज राकांपा की महिला शाखा ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के ‘बलात्कार’ संबंधी बयान को लेकर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    बाद में काले रिबन बांध कर महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने के निकट एक चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किए जाने पर सड़कों पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। सलमान ने बयान दिया था कि उनकी फिल्म ‘सुलतान’ की शूटिंग इतनी थकाऊ थी कि उन्हें शूटिंग के बाद ‘बलात्कार का शिकार हुई महिला’ की तरह महसूस हुआ।
    पुलिस सूचना केंद्र ने संपर्क करने पर बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और आगे की कार्रवाई के लिए उसे उचित प्राधिकारी को भेजा जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप