• Breaking News

    Sunday, June 26, 2016

    चमकती हुई त्‍वचा चाहिए, अपनाइये ये 15 टिप्‍स



    साफ और दमकती हुई त्‍वचा अक्‍सर लड़कियों का ख्‍वाब होता है। कई लड़कियों की इतनी साफ त्‍वचा होती है कि अक्‍सर उन्‍हें देखने वाले लोग चौंक जाते हैं। आप सोंचते होगें कि उन्‍हें ये त्‍वचा विरासत में ही मिली होगी और आप खुद के बारे में सोंच कर उदास हो जाती होगीं। पर ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं है, किसी भी लड़की कि त्‍वचा चमकदार बन सकती है पर अगर उस पर लगातार ध्‍यान दिया जाए तो।

    ऐसे कई स्‍किन टिप्‍स हैं जिसे आप अपना कर साफ, बिना दाग-धब्‍बो वाली और चमकीली त्‍वचा पा सकती हैं। टिप्‍स में डाइट , मॉइस्‍चराइजिंग और हाइड्रेटिंग आदि शामिल है। कई लड़कियां पार्लर जा कर फेशियल करवा लेती हैं लेकिन अच्‍छा आहार खाने पर ध्‍यान नहीं देती। जिस वजह से उन्‍हें चमकदार त्‍वचा नहीं मिल पाती। इसी तरह से अगर आप बाजरू समान का प्रयोग करती हैं तो वह कुछ
    दिनों तक अपना असर दिखाएगी पर फिर उसके बाद सब बेकार हो जाती है।

     1. खूब सारा पानी पीजिये और अंदर से तरोताजा रहिये। इसेस शरीर से गंदगी बाहर निकलती है और बॉडी में नए सेल्‍स बनते हैं।

    यह भी पढ़े - सिगरेट और तंबाकू में होते हैं कौन-कौन से रसायन! जानिए

    2. आपको हर दिन दो गिलास जूस अवश्‍य पीने चाहिये। इससे स्‍किन में पोषण पहुंचेगा और स्‍किन ग्‍लो करेगी।

    3. अगर आप ऑफिस के काम की वजह से देर रात तक जगती हैं और सुबह आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती तो, इससे आपकी स्‍किन पर असर पड़ सकता है। दिन में कम से कम 8 घंटे जरुर सोना चाहिये।

    4. अपनी डाइट में नींबू का प्रयोग करें। इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो कि शरीर से गंदगी को दूर करता है। नींबू का चाहे तो सदाद में छिड़क कर खाएं या फिर गरम पानी में निचोड़ का पी जाएं।

    5. इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कि स्‍किन के लिये बहुत अच्‍छा माना जाता है। इसके अलावा आप इसके तेल से अपनी त्‍वचा का मसाज भी कर सकती हैं। इससे आप जवान दिखने लगेगीं।

    6. संतरा आपकी त्‍वचा को चमकाने में बहुत मदद कर सकता है। इसका जूस पीजिये चाहे इसके छिलके को सुखा कर इसका पेस्‍ट बना कर लगाइये। यह हर तरह से स्‍किन को चमकदार बनाने में मदद करेगा।

    7. यह एक हर्बल चाय होती है जो कि सनबर्न को ठीक कर के त्‍वचा से दाग-धब्‍बों को हटा कर उसे कोमल बनाती है।

    8. इसे नियमित खाने से शरीर पर बुढापा धीरे धीरे आता है। यह त्‍वचा को फ्री रैडिक्‍ल से बचाता है और स्‍किन को चमकदार बनाता है।

    9. केले को मैश कर के उसमें शहद और नींबू की कुछ बूंदे मिला लें। इस पेस्‍ट को गर्दन और चेहरे पर लगा कर 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर धो लें। ऐसा करीबन हफ्ते में 1 बार करने से त्‍वचा में चमक आ जाएगी।

    10. अंडा खाने से न केवल बॉडी बनती है बल्‍कि यह स्‍किन के लिये भी अच्‍छा होता है। अंडे को अपनी डाइट में शामिल करें और चमकदार त्‍वचा पाएं।

    11. अनार में एंटीऑक्‍सीडेंट पाया जाता है जो कि त्‍वचा में आई किसी भी प्राकार की चोट और खरोच को जल्‍दी भरने में मददगार होता है। इसको पीने से खून भी बढता है, इसलिये त्‍वचा को लाल दिखाने में यह सहायक होता है।

    12. दाल में प्रोटीन होता है, जिसे खाने से त्‍वचा की कोशिकाएं नई बनती हैं और त्‍वचा चमकदार बनता है।

    13.आंखों के नीचे डार्क सर्कल को दूर करने के लिये अंडर आई क्रीमल लगाएं। क्रीम अच्‍छी क्‍वालिटी की होनी चाहिये।

    14. अपनी त्‍वचा पर करीबन 10 मिनट तक माइस्‍चराइजर लगा कर मसाज करना चाहिये। चेहरे पर गोलाई में मसाज करें।

    15. जब भी आप बाहर कड़ी धूप मे बाहर जाएं तो सनस्‍क्रीन हमेशा साथ में रखें। सूरज की कठोर किरणें त्‍वचा की रंगत को खराब कर देती हैं।

    इसके अलावा भी बहुत से उपाय है जिन्हे अपनाकर आप अपनी स्किन को चमकदार बना सकते है

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप