फरहान अख्तर और शाहिद कपूर को देखकर आइफा अवार्ड्स में मौजूद लोग तब चौंक गए जब दोनों गधों पर सवार होकर ग्रीन कार्पेट पर पहुचें। राजू और पप्पू बने शाहिद और फरहान की एंट्री सबके लिए चौंकाने वाली रही।
आइफा अवार्ड्स के दौरान शाहिद और फरहान को शो की मेजबानी के लिए आना था, लेकिन जब सजे हुए गधों पर बैठकर दोनों आए तो सब चौंक गए। इसके बाद स्टेज पर पहुंच कर भी राजू और पप्पू ने खूब मस्ती की।
शाहिद कपूर और फरहान अख्तर ने स्टेज पर रैप करके सबको खूब हंसाया।
फरहान और शाहिद ने इंस्टाग्राम पर भी अपने राजू और पप्पू लुक को शेयर किया। शाहिद और फरहान का ग्रीन कार्पेट पर गधे पर बैठकर एंट्री करना सोशल मीडिया में भी चर्चा बना हुआ है।
वैसे ये दोनों ही नहीं और भी कई सितारों की ने जमकर मस्ती की।

No comments:
Post a Comment