• Breaking News

    Thursday, June 30, 2016

    हद हो गई! दहेज में मांगे दस लाख फेसबुक लाइक्स


    सना (यमन)। अक्सर शादी में दहेज के तौर पर धन-दौलत और जेवरात की मांग की जाती है लेकिन पेशे से लेखक एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की मेहर के लिए लडके से फेसबुक पर दस लाख लाइक की मांग की है। आप यह पढकर चौक गए होंगे लेकिन यह सच है।

    लडकी के पिता ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि ऎसा होने पर ही वह अपनी बेटी की शादी उसके साथ कराएंगे। दूसरी ओर दूल्हा बनने के लिए लडका पूरी मेहनत के साथ इस काम में लग गया है। अब तक उसे तीस हजार लाइक भी मिल चुके हैं। लडकी के पिता ने यह अजीबोगरीब मांग दरअसल लडके को परखने के लिए की है।

     यमन जैसे देश में अभी बहुत कम लोग ही इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। लिहाजा दस लाख लाइक की फरमाइश को पूरा करना लडके के लिए आसान बात नहीं है। फिलहाल भावी दूल्हा और दुल्हन के साथ सभी नाते-रिश्तेदार इस रोचक मांग के पूरा होने का इंतजार कर रहे है।

    ये भी पढ़ेक्या बात है! अब मर्दों के लिए आई ब्रा

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप