• Breaking News

    Wednesday, June 29, 2016

    क्यों दौड़ता है चीता सबसे तेज। जानिए राज


    आपने देखा होगा की चीता सबसे तेज दौडने वाला खूंखार जानवर है। वो अपने शिकार को जब तक पकड नहीं लेता तब तक उसका पीछा नही छोडता है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है चीता के इस प्राकर तेज दौडने का राज क्या है तो आइये हम आपको बतातें हैं। अफ्रीका तथा एशिया के कम घने जंगलों में पाया जाने वाला चीता धरती की सबसे तेज भागने वाली "जीवित मशीन" कहा जा सकता है।

    दरअसल चीता जब अपने शिकार को दबोचने के लिए उसके पीछे दौडता है तो उसकी गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा होती है चौक गये न आप उसकी इस स्पीड को सुनकर।

    रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि अभी कुछ सर्वेक्षणों में तो यह भी बताया गया है कि चीता इससे बहुत ज्यादा गति अर्थात् करीब 148 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौडने में भी सक्षम है। यही कारण है कि चीता धरती पर सबसे तेज गति से दौडने वाला प्राणी है। बताया जाता है कि हालांकि चीते को एक खूंखार और निष्ठुर प्राणी के रूप में जाना जाता है लेकिन मजेदार बात है कि प्राणी विज्ञानी इसे एक शर्मीला जानवर मानते हैं।

     इसे प्रकृति की सर्वश्रेष्ठ रचना भी माना जाता है लेकिन प्रकृति की यह सर्वश्रेष्ठ रचना निष्ठुर शिकारियों के कारण विलुçप्त के कगार पर खडी है। चीते की अधिकांश प्रजातियां या तो पूर्ण रूप से विलुप्त हो चुकी हैं या उन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप