वाराणसी। सर्पदंश से इन्सानों की मौत की खबरें तो आती रहती हैं लेकिन किसी को डंसने के बाद सांप स्वयं दम तोड दे एवं प्रभावित इन्सान जिन्दा रहे यह चर्चा का विषय बना है।
कपसेठी थाना क्षेत्र के सरूलहा गांव में 14 वर्षीय पुष्पा पटेल जो शौच के लिए सीवान गई थी, उसे सांप ने डंस लिया। किशोरी घबरा गई लेकिन कुछ देर में सांप छटपटाने लगा और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई।
किशोरी मृत सांप को अपने घर ले आई और एक टोकरी के नीचे रख दिया। घटना की जानकारी पर घर वालों ने झाडफूंक कराया। किशोरी पूरी तरह ठीक है।

No comments:
Post a Comment