• Breaking News

    Saturday, June 25, 2016

    बढ़ेगी स्पर्म क्वालिटी, फर्टीलिटी के लिए जरूरी हैं ये फूड


    रोजाना एक सेब डॉक्टर को दूर रखने के लिए पर्याप्त माना जाता है। अमेरिका की एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि रोजाना एक मुट्ठी अखरोट खाने से कामेच्छा बढ़ाई जा सकती है, साथ ही प्रजनन क्षमता मजबूत करने में भी मदद मिलती है।

    एक नामी न्यूजपेपर की रिपोर्ट के मुताबिक, कैलीफोर्निया यूनि‌वर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च की जिसमें पाया गया कि रोजाना 75 ग्राम अखरोट खाने से पुरूषों के स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ती है और पुरुषत्व बढ़ाने में मदद मिलती है।

    जनरल बॉयोलोजी ऑफ रिप्रोडक्‍शन में प्रकाशित इस रिसर्च में ये भी पाया गया कि 21 से 35 की उम्र में पुरूषों को रोजाना अखरोट खाने चाहिए। इससे पुरूषों में सेक्स की रूचि के साथ ही शुक्राणुओं की संख्या, स्पर्म की क्वालिटी और फर्टिलिटी बढ़ती है। गौरतलब है कि अखरोट में आमेगा 3, फैटी एसिड होता है जो कि स्पर्म की क्वालिटी अच्छी करने में मददगार होता है।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप