• Breaking News

    Saturday, June 25, 2016

    यौन संबंधों के बाद एलर्जी दिखे तो मिले डॉक्टर से !


    अपने पार्टनर के साथ सेक्स करने के बाद कई बार कुछ ऐसी स्थिति सामने आ जाती है जिसके बारे में आपने सोचा भी न हो। जी हां, कई बार सेक्स के बाद बहुत सी महिलाओं को एक अलग तरह की एलर्जी हो जाती है जो कि काफी खतरनाक हो सकती है। कई महिलाएं अपने पति के शुक्राणुओं से एलर्जी का शिकार हो सकती है, जिसके चलते आपकी शादीशुदा जिंदगी पर मंडरा सकता है खतरा। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें महिलाओं को पति के स्पर्म से एलर्जी हो जाती है।

    विशेषज्ञों के अनुसार जो महिलाएं प्लाज्मा हाइपरसेंसीटिविटी का शिकार होती हैं उन्हें स्पर्म से एलर्जी हो जाती है। इतना ही नहीं कंडोम का इस्तेमाल करने पर भी इस एलर्जी से मुक्ति नहीं मिलती। इस तरह की एलर्जी में सेक्‍स संबंध बनाने के बाद महिलाओं के विशेष अंग पर तेज जलन होती है और सूजन के साथ लाल दाग बन जाते हैं।

    आपको बता दें कि सिर्फ अमेरिका में ही करीब 40 हजार महिलाएं सेमीनल प्लाज्मा हाइपरसेंसीटिविटी की शिकार हैं। इससे डरे नहीं बल्कि इस तरह की एलर्जी का शिकार होते ही सीधे डॉक्टर से संपर्क करें।
    यह भी पढ़े बढ़ेगी स्पर्म क्वालिटी, फर्टीलिटी के लिए जरूरी हैं ये फूड
    इस समस्या की पहचान के लिए सीमन का टेस्ट, ब्लड टेस्ट, ट्रांसरीटल अल्ट्रासाउंड, टीएसएच व एलएच टेस्ट जैसे कई तरीकों की मदद ली जाती है। इन टेस्टों की में समस्या के अनुरूप उसका इलाज आसानी से किया जा सकता है।

    क्या इलाज भी है संभव
    होम्योपैथिक चिकित्सक की मानें तो जिस तरह पोषक तत्वों की कमी को सप्लीमेंट से दूर ‌की जा सकती है वैसे ही होम्योपैथिक में भी इसका इलाज मौजूद है।

    हालांकि एलोपैथी में भी इसका प्रभावी उपचार मौजूद है लेकिन कई मामले ऐसे भी होते हैं जिसमें इलाज के दौरान साइड इफेक्ट भी बहुत होते हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप