प्रियंका चोपड़ा को स्पेन में चल रहे इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला है। प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड की 'बेवॉच रिबूट' में 'ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन और जैक एफरन के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं। बेवॉच में वो निगेटिव किरदार में हैं जो उन्हें पसंद है।
उन्होंने बीबीसी को बताया कि उन्हें अमरीका में आए साल भर ही हुआ है और अभी उन्हें लंबी दूरी तय करनी है। वह कहती हैं कि वो दुनिया को यह बताना चाहती हैं कि बॉलीवुड में सिर्फ गाने पर डांस करने वाले हम जोकर नहीं हैं।'मैं दुनिया को बताना चाहती हूं कि भारत के कलाकार 'जोकर' नहीं हैं।'
"लोग सोचते हैं कि हम हॉलीवुड की नकल कर रहे हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। हम दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही इंडस्ट्री में से एक हैं। हम हिंदी बोलते हैं जो सिर्फ एक ही देश में बोली जाती है लेकिन हमारी इंडस्ट्री का चालीस परसेंट व्यवसाय भारत के बाहर से आता है। 'हिंदी फिल्में दुनियां भर में देखी जाती हैं।'
यह भी पढ़े- विराट कोहली के लिए क्या माँगा अनुष्का ने

No comments:
Post a Comment