टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मीडिया में चर्चा का केंद्र हमेंशा बने रहते हैं। अभी हाल ही में दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग के लिए हंगरी जा रही थीं तो उन्हें सीऑफ करने के लिए विराट कोहली खुद अपनी कार से मुंबई एयरपोर्ट गये थे।
इस दौरान दोनों एक दूसरे के गले भी लगे थे। दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया में वायरल भी हुई थी।
खैर, अनुष्का शर्मा की फिल्म सुल्तान
ईद के मौके पर रिलीज होगी। रिलीज से पहले फिल्म के साथ-साथ उसकी स्टार कास्ट काफी चर्चा में है। सलमान खान के हाल ही में बलात्कार को लेकर दिए गए बयान पर काफी वबाल मचा हुआ है।
हाल ही फिल्म की शूटिंग के दौरान विराट कोहली बिना बताए अनुष्का से मिलने हरियाणा पहुंच गए। लेकिन अब खबर आ रही है कि अनुष्का भी अपने ब्यॉयफ्रेंड के लिए एक सरप्राइज गिफ्ट देना चाहती हैं।
यह भी पढ़े तीसरे टी-20 का रोमांचक अंत, भारत ने अपने नाम की सीरीज
फिल्म सुल्तान की स्क्रीनिंग 6 जुलाई को रखी गयी है। मीडडे के अनुसार अनुष्का शर्मा चाहती हैं कि उनकी फिल्म 'सुल्तान' की स्क्रीनिंग में उनके ब्वायफ्रेंड विराट कोहली भी मौजूद रहें। क्योंकि अनुष्का के लिए विराट खास हैं और यही कारण है कि अनुष्का विराट के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखना चाहती हैं।
खबरों की मानें तो अनुष्का शर्मा कुछ खास लोगों के साथ अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग देखना चाहती हैं। इस फिल्म में अनुष्का ने कड़ी मेहनत की है। अनुष्का काफी दांव-पेंच लगाती नजर आने वालीं हैं। फिल्म में अनुष्का के साथ बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान भी हैं।
खबर है कि अनुष्का शर्मा ने पहले केवल विराट कोहली के लिए ही स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने खास करीबी लोगों के लिए स्क्रीनिंग की मांग रखी हैं। खबरों की मानें तो यह कुछ खास लोग कोई और नहीं बल्कि 'मैन इन ब्ल्यू' यानी टीम इंडिया के प्लेयर हो सकते हैं।
अभी तक जो खबरें सुनने को मिल रहीं हैं उसके हिसाब से सुल्तान की स्क्रीनिंग 6 जुलाई या एक दिन पहले हो सकती है। अनुष्का शर्मा ने इसके लिए प्रोडक्शन हाउस से भी बात कर ली है।

No comments:
Post a Comment