• Breaking News

    Sunday, June 18, 2017

    क्या आप जानते है, माथे पर बिंदी क्यों लगायी जाती है।

    भारतीय संस्कृति में बिंदिया को एक स्त्री के सुहाग का प्रतीक कहा जाता है। यह ना सिर्फ स्त्री के सौंदर्य में चार चांद लगाती है बल्कि इसे लगने के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इसे दोनों भौहों के बीच में ही लगाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिंदी को इसी जगह क्यों लगाया जाता है ? दरअसल ऐसा मानना है कि इससे एकाग्रता बढ़ती है. दोनों भौहों के बीच का भाग यानी आज्ञा का चक्र का यह भाग हमारे मन को नियंत्रित करता है. अगर अपने कभी गौर किया हो तो, हम जब भी ध्यान लगाते हैं तब हमारा ध्यान इसी स्थान पर केंद्रित होता है. यही कारण है कि इस चक्र पर दबाव देने के लिए, बिंदी भौहों के बीच लगाई जाती है. इतना ही नहीं आज्ञा चक्र पर बिंदी लगाने के और भी कई फायदे है---

    सुनने की शक्ति – आपको जानकर हैरानी होगी कि बिंदी लगाने से सुनने की शक्ति बढ़ती है. चेहरे की सभी नसों में से एक नस कान की तंत्रिका से भी जुड़ी होती है, जो आपके सुनने की शक्ति को बेहतर करती है।

    लाइन कम हो जाती है – ज्यादातर लोग अपनी आइब्रो के बीच की लाइन्स को लेकर चिंता ग्रस्त रहते हैं, यदि आप भी इन लाइन्स से राहत चाहते हैं तो दिन में एक बार रोज इस चक्र के ऊपर मालिश करें व दबाव डालें. धीरे-धीरे लाइन्स कम हो जाएंगी।

    सिर दर्द – इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि बिंदी लगाने से सिरदर्द कम सताता है. एक्युप्रेशर का नाम तो अपने सुना ही होगा, उसके अनुसार अगर आपको सिर में दर्द है तो, इस चक्र पर मालिश करने से या दबाव डालने से नसें और रक्त वाहिकाएं तनाव मुक्त हो जाती है और सिर दर्द में तुरंत आराम मिलता है।

    आंखों के लिए फायदेमंद – आपको जानकर हैरानी होगी बिंदी लगने से आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है. आज्ञा चक्र सीधे आंखों की मांसपेशियों और त्वचा से जुड़ता है, जिससे आपकी आंखें चारों ओर दिशाओं में घूमती हैं।

    चेहरे कि झुर्रियां – बिंदी लगाना आपकी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है. आज्ञा चक्र पर दबाव पड़ने से रक्त संचार तेज होता है और त्वचा लंबे समय तक टाइट रहती है, झुर्रियां नहीं पड़ती हैं।

    चेहरे के लकवे से बचाती है – बिंदी लगाने से चेहरे पर लकवा आने की संभावना कम हो जाती है, क्योंकि इससे इस पाइंट पर जोर पड़ता है. आज्ञा चक्र पर मालिश करने से बैल परैलिसिस यानि चेहरे के एक हिस्से में लकवा मार जाने से बचाता है।

    गहरी नींद – माथे पर बिंदी लगाने से गहरी नींद आती है. आज्ञा चक्र आपकी नींद को भी प्रभावित करता है. शिरोधरा विधि से इस बिंदु पर दबाव बनाकर अनिद्रा की समस्या दूर की जाती है.

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप