• Breaking News

    Sunday, June 18, 2017

    देश और दुनिया में 18 जून को होने वाली महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।

    हमारी दुनिया का इतिहास बहुत बड़ा है, और इसको जानने में हम आपकी मदद करेंगे। देश और दुनिया में 18 जून को होने वाली महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

    1576 : महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ था।

    1812 : अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ।

    1815 : वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन से फ्रांस की सत्ता छीनी गई।

    1946 : डॉ राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।

    1972 : ब्रिटिश यूरोपीयन एयरवेज़ का जहाज़ खुले मैदान में गिरा। इस हादसे में 118 लोग मारे गए।

    1979 : अमरीका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।

    2003 : गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।

    2009 : नासा ने चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप