• Breaking News

    Monday, July 11, 2016

    इस ग्रह के है, तीन सूर्य। होता है हजार वर्ष का एक साल


    फ्लोरिडा। आपने अभी तक एक सूर्य ही उगता हुआ देखा होगा लेकिन सोचिए अगर हमारी पृथ्वी पर अगर तीन सूर्य उगते तो। खलोगशास्त्रियों ने एक ऐसा ही ग्रह खोज निकाला है जहां एकसाथ तीन सूर्य उगते हैं और डूबते हैं।

    साथ ही यहां का एक साल पृथ्वी के एक साल के बराबर होता है। इस ग्रह के कुछ हिस्सो में सालभर लगातार दिन ही रहता है और शेष हिस्सों में एकसाथ 3 सूर्य उगते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि एक ही ग्रह के पास 3 या इससे ज्यादा सूर्य होना बहुत दुर्लभ है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह ग्रह काफी युवा है। यह ग्रह करीब1 करोड 60 लाख साल पहले अस्तित्व में आया। माना जाता है कि 3 सूर्यों वाला यह पांचवा ऐसा ग्रह है जिसे इंसानों ने खोजा है।

    वैज्ञानिकों ने इस ग्रह को एचडी131399 एबी नाम दिया गया है। साथ ही वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि कई तारों के सामूहिक सिस्टम में इसकी कक्षा सबसे बड़ी है। इस ग्रह को एक बार अपनी कक्षा का चक्कर लगाने में इसे धरती के मुताबिक 550 साल लगते हैं। यह ग्रह जिस सौर मंडल का हिस्सा है, उसके सबसे चमकीले सूर्य के आसपास यह चक्कर लगाता है। उससे छोटे दोनों सूर्य एक-दूसरे का चक्कर लगाते हैं।

    यह भी पढ़े स्नैपचैट का नया फीचर, कर सकेंगे पुराने फोटो सेव

    तीनों सूर्यों के बीच की दूरी हर दिन बढती जाती है। एक ऐसा समय आता है, जब एक सूर्य डूबता है और दूसरा उगता है। इस ग्रह पर एक ही दिन और एक ही समय में तीनों सूर्य दिखाई देता हैं। इसके कारण ही यहां 3 सूर्योदय और 3 सूर्यास्त होते हैं। यहां साल के एक चौथाई हिस्से, यानी धरती के मुताबिक 100 से 140 साल तक, लगातार दिन रहता है। यह जानकारी जानकारी सायंस पत्रिका में छपी है। यह ग्रह हमारी धरती से 320 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। इस ग्रह को देखने के लिए खगोलशास्त्रियों ने चिली स्थित वेधशाला के बहुत बडे दूरबीन का इस्तेमाल किया।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप