खुशी हो या गम, लोग हर मौके पर शराब पीते हैं। लेकिन शराब उनके शरीर पर कैसे असर करती है, अगर ये जान लें तो लोग पीना भूल जाएंगे।
शराब पीते वक्त ही दांतों और गले पर असर करती है। ज्यादा टॉक्सिक की वजह से दांतों के अनेमल झड़ने लगते हैं और इसी वजह से गले की कोशिकाएं कमजोर होने लगती है। दूसरा असर पड़ता है जुबान पर। नशे की हालत में इंद्रियां जुबान पर नियंत्रण खो बैठती है और व्यक्ति बदजुबानी करता है।शराब का दूसरा असर लिवर पर पड़ता है। क्योंकि शराब लिवर से होकर ही बाकी अंगों तक पहुंचती है इसलिए लिवर का फिल्टर काम करना बंद कर देता है।
पेट पर भी शराब का गहरा असर पड़ता है। शराब पीने के करीब बीस मिनट के भीतर ही पेट पड़ा खाना अपना असर खोने लगता है। खाने में जो पोषक तत्व होते हैं वे भी शराब पीने के कारण शरीर को फायदा नहीं देते। इससे धीरे-धीरे शरीर में विटामिन की भी कमी होने लगती है। शराब दिल पर भी असर डालती है। इससे दिल की धड़कनों के तेज होने का खतरा रहता है, और यह दिल के मसल्स को भी डैमेज करती है।प्रेगनेंसी के दौरान अगर कोई महिला शराब पीती है तो इससे होने वाले बच्चे पर भी असर होता है।
यह भी पढ़े कैशबैक ऑफर और छूट ऑफर का सच? पर हकीकत कुछ और ही है, जानिए
लंबे समय तक शराब पीने से आंखों को भी नुकसान होता है और आंखों के मूवमेंट में भी फर्क आ जाता है। आपके पेंक्रियाज में दर्द जीवन मरण का प्रश्न भी साबित होता है। ज्यादातर पेंक्रियाज से संबंधित परेशानी अल्कोहल के कारण होती है। इससे सेक्स से जुड़ी भी कई परेशानियां हो जाती हैं। शराब पीने से सेक्स हारमोन पर नकारात्मक असर पड़ता है।

No comments:
Post a Comment