• Breaking News

    Tuesday, July 12, 2016

    बाप बाप होता है… बेटा बेटा होता है… हिंदी जोक्स। हँसते रहिये


    “बाप” एक बार अपने “बेटे” से मिलने के लिए शहर जाता है ।
    पर उसने देखा कि, वहाँ उसके बेटे के साथ एक खूबसूरत लड़की भी रहे रही थी ।

    पापा : बेटा ! ये तुम्हारे साथ लड़की कौन है ?

    लड़का : पापा… ये लड़की मेरी रूम पार्टनर है, और साथ ही रहती है ।

    लड़का : मुझे पता है कि, आप क्या सोच रहे होंगे !

    लेकिन हम दोनों के बीच कोई ऐसा संबंध नही है ।  हम दोनों के रूम अलग-अलग हैं, ये देंखो इसका रूम ये है ।
    और हम लोग अलग-अलग ही सोतें हैं । हम सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त हैं । और कुछ नहीं…

    पापा :- अच्छा बेटा …!!

    दूसरे दिन उसके पापा वापस चले जाते हैं ।

    7 दिन बाद…
    लड़की – सुनो… तुम्हारे पापा ने जिस प्लेट मे खाना खाया था, वो प्लेट गायब है ।
    मुझे तो शक है कि प्लेट तुम्हारे पापा ने ही चोरी की की होगी !!!

    लड़का : Shut up !! क्या बकवास कर रही हो ?

    लड़की – तुम एक बार अपने पापा से पूछ तो लो, पूछने मे क्या हर्ज है l

    लड़का :- ओके !

    यह भी पढ़े 'केजरीवाल होनहार बच्चा' हिंदी जोक्स, हँसते रहिये

    लड़का अपने पापा को व्हाट्सअप्प करता है ।

    प्रिय पिताजी…
    मै ये नहीं कह रहा हूं, कि प्लेट आपने चोरी की…
    मै ये भी नहीं कह रहा हूं, कि आपने प्लेट चोरी नही की…
    अगर आप गलती से प्लेट ले गये हों तो प्लीज आप उसे वापस कर देना,
    क्योंकि वो उस लड़की की 'लक्की प्लेट' है ।

    ~ आपका बेटा

    उसके पापा का जवाब आया…

    प्रिय बेटे…
    मै ये नहीं कह रहा हूं कि तेरी रूम पार्टनर तेरे साथ सोती है……
    मै ये भी नहीं कह रहा हूं कि वो तेरे साथ नहीं सोती है……
    अगर इस 7 दिन में वो लड़की एक बार भी अपने रूम मे अपने बेड पर
    सो जाती तो उसकी चद्दर के नीचे से ही उसे वो प्लेट मिल जाती, जो मैने छुपाई थी ।

    ~ तेरा बाप..

    शिक्षा : बाप बाप होता है… बेटा बेटा होता है… 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप