• Breaking News

    Tuesday, July 12, 2016

    ‘नीट’ परीक्षा अब हिंदी, अंग्रेजी व क्षेत्रीय भाषाओं में


    देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट पार्ट दो) की 24 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा इस बार सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ही होगी। लेकिन अगले सत्र से इसकी परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगी।

    यह भी पढ़े जानिए, तिलक क्यों लगाया जाता है।

    मानव संसाधन विकास मंत्रालय को सीबीएसई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि फिलहाल शैक्षणिक सत्र 2016-17 की परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी भाषा में परीक्षा ली जाएगी। हालांकि शैक्षणिक सत्र 2017-18 की नीट परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी समेत क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल किया जाएगा। गौरतलब है कि सीबीएसई तो क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार था, लेकिन राज्यों से सहमति न मिल पाने के चलते इस बार सिर्फ दो भाषाओं में ही परीक्षा होगी।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप