• Breaking News

    Wednesday, July 6, 2016

    ये बिजनेस देंगे लाखो का मुनाफा, शुरू करे 3 से 10 हजार में


    अगर आप नौकरी करना नहीं चाहते या आप बेरोजगार हैं तो आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आप ज्यादा पैसे खर्च करके बिजनेस शुरू करना नहीं चाहते तो भी कई ऐसे बिजनेस हैं जो कम पैसों में शूरू किये जा सकते हैं। यह बिजनेस शुरू करके आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। देखें....कई बिजनेस जो कम पैसों में शुरू कर सकते हैं।

    नाश्ते की शॉप- शहरों में ऐसे लोग बड़ी तादाद में रहते हैं जो सुबह में जॉब के लिए ऑफिस जाते हैं। अक्सर लोग यहां ऐसे हैं जो बिना परिवार के रहते हैं। सुबह को नाश्ता वह बाहर करते हैं और आप इसको एक अवसर के रूप में भुना सकते हैं। ब्रेकफास्ट शॉप खोलने में ज्यादा पैसा भी नहीं लगेगा और आप इस काम को पार्ट टाइम और फुल टाइम किसी भी तरह कर सकते हैं।

    प्लांट नर्सरी बिजनेस- लोग घरों में प्रकृति जैसा महसूस करने के लिए घरों में फूल और पौधों का इस्तेमाल करते हैं। कम पैसों में प्लांट नर्सरी का भी काम किया जा सकता है।

    फास्ट फूड बिजनेस- फास्ट फूड शॉप्स का विस्तार तेजी से हो रहा है अगर सही जगह शॉप खुल जाए तो आपकी बल्ले-बल्ले हो सकती है। क्योंकि आजकल लोग फास्ट फूड के बहुत दीवाने हो रहे हैं।

    शू वॉश लांड्री बिजनेस- 3 से चार हजार में इस काम को शुरू किया जा सकता है। अब ऐसी मशीनें आ रही हैं जिनसे जूतों की धुलाई और सफाई की जाती  है। यह नया बिजनेस है लेकिन इसके साथ साथ फर्नीचर की ड्राइक्लीनिग का बिजनेस भी शानदार है।

    यह भी पढ़े वाई-फाई की स्पीड बढ़ाने के लिए करे ये उपाय

    मिनरल वॉटर सप्लायर बिजनेस- गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक का काम तो काफी बढ़ जाता है लेकिन अब मिनरल वॉटर की भी मांग बढ़ रही है। आप इस बिजनेस को 8 से 10 हजार रुपए तक में शुरू कर सकते हैं।

    बेकरी प्रॉडक्ट्स - मार्केट में बेकरी प्रॉडक्ट्स की खूब मांग रहती है। इस बिजनेस को आप 5 हजार रुपए में भी शुरू कर सकते हैं।

    आर्टिफिशियल ज्वेलरी - बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की काफी मांग रहती है। कम पैसों में आर्टिफिशियल शॉप खोलकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
    यह भी पढ़े रीढ़ की हड्डी में होता है आपका छोटा दिमाग


    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप