क्या भीख मांगने के लिए भी वेकेंसी निकलती है। क्या सौतन की पिटाई के लिए भी लड़कियों की भरती की जाती है। इन अजीब नौकरियों के बारे में जानेंगे तो चौंक उठेंगे।
दुबई में भिखारी - क्या सड़क पर भीख मांगना भी कोई नौकरी हो सकती है? लेकिन यही सच है। हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार दुबई में प्रत्येक भिखारी की मासिक सैलेरी करीब 50 लाख रुपये है। लोग इस पर अचंभा करते हैं लेकिन कुछ भिखारी गैंग अपने भिखारियों को मोटा पैकेज देते हैं।
मिस्ट्रेस फाइटर - पति पत्नी के बीच कोई तीसरा आ गया तो उसे रास्ते से हटाने वालों की चीन में बहुत मांग है। ये लड़कियां और लड़के उस तीसरे शख्स को पति पत्नी की जिंदगी से बाहर करते हैं। इस काम को करने वाले फाइटर्स को प्रति माह करीब 10 लाख रुपये मिलते हैं।
चूजे का जेंडर पता करना - क्या आपको पता है कि चूजो का जेंडर पता करने के लिए भी एक अलग नौकरी होती है। ये लोग पता करते है कि चूजा नर है या मादा। ब्रिटेन में इस तरह की नौकरी की बहुत मांग है। इसके लिए वार्षिक तौर पर करीब 40 लाख रुपये की सैलेरी मिलती है।
बाहों में लेने वाला - आप किसी की बाहों में आना चाहते हैं लेकिन आपको कोई बाहों में लेना वाला आपके पास मौजूद नहीं है तो परेशान मत होइए। अब बाहों में लेने वालों के लिए भी एक अलग नौकरी है। इन्हें 'प्रोफेशनल हगर' बोलते हैं। न्यूयॉर्क में इस तरह की नौकरी काफी प्रचलित है। इसमें प्रति घंटे में 4 से 5 हजार रुपये मिलते हैं।
बदबू सूंघने वाले - आपको बता दें कि बदबू सूंघना भी आज के दिन में एक तरह की नौकरी है। पर्यावरण बचाव में इसका बहुत योगदान है। जापान में करीब 2000 बदबू सूंघने वाले हैं।
यह भी पढ़े क्या हुआ, जब ऑस्ट्रेलियाई महिला के बेडरूम में घुस आया 16 फुट लंबा अजगर...?
सबवे पुशर - जापान के ज्यादातर सबवे में लोगों को कुछ अजीबोगरीब नौकरी का अवसर मिलता है। इसे 'सबवे पुशर' कहते हैं। व्यस्त समय में सबवे में जब लोगों की भीड़ जम जाती है तो ये लोगों को धक्का मार मारकर बाहर निकालते हैं।
यह भी पढ़े व्हाट्स ऐप हो सकता है बंद! बैन करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, 29 जून को सुनवाई
पालतू जानवरों का खाना चखने वाले - क्या आपने कभी अपने पालतू जानवर का खाना चखकर देखा है? आपको बता दें कि आजकल पालतू जानवारों का खाना चखने वाले भी उपलब्ध हैं। ये लोग आपको पालतू जानवरों के खाने की गुणवत्ता और स्वाद बताते हैं। इस तरह की नौकरी करने वाले को प्रत्येक दिन करीब 10 से 12 हजार रुपये मिलते हैं।
यह भी पढ़े सेक्स से पहले आपके बिस्तर के पास जरूर होनी चाहिए ये चीजें

No comments:
Post a Comment