• Breaking News

    Sunday, July 17, 2016

    आपकी उंगली की लंबाई बताएगी आपके नेचर के बारे में, जानिए


    उंगुलियां केवल काम करने के लिए ही नहीं होतीं, बल्कि इनसे लोगों के स्‍वभाव का भी पता चल जाता है। चौंकिए मत, बल्कि ये पढ़िए और जानिए कि क्या कहती है आपकी उंगलियां आपके बारे में।

    बराबर उंगलियां
    जिन लोगों की तर्जनी (इंडेक्स फिंगर) , मध्यिमा और अनामिका उंगलियों के लंबाई बराबर होती है वो व्‍यक्ति बहुत हावी होने वाला होता है। ऐसा इंसान बहुत अधिक घमंडी और दंभी स्वभाव का होती है। ऐसे लोग अपने आगे किसी की नहीं चलने देते और इन्हें पसंद भी नहीं है कि इनके फैसले के आगे कोई और कुछ बोले। ऐसे लोग काफी आत्ममुग्ध होते हैं।

    बड़ी तर्जनी
    यदि किसी व्यक्ति के हाथों की तर्जनी उंगली, मध्यमा उंगली से बड़ी होती है तो वो दूसरों पर राज करता है। ऐसे लोगों में अच्छे बॉस बनने की सारी क्वालिटी होती है और उनके भविष्य में बॉस बनने की संभावना अन्य लोगों से अधिक होती है। अपने आपको सर्वोच्‍च मानने का व्यवहार इन्हें औरों से अलग करता है और यही व्यवहार इनके बॉस बनने का रास्ता अख्तियार करता है।

    बड़ी अनामिका
    अगर किसी इंसान की अनामिका उंगुली, तर्जनी उंगुली से बड़ी होती है और मध्यिमा से छोटी होती है तो वो इंसान बहुत अधिक मेहनती होता है। ऐसे लोग किसी भी काम को पूरे मेहनत से करते हैं और अपनी किस्मत के बजाय अपने मेहनत पर अधिक विश्वास करते हैं। वहीं तर्जनी उंगुली, अनामिका से लम्‍बी होती है तो इंसान महत्‍वाकांक्षी होता है। ये लोग हर चीज में काफी उत्‍सह नजर आते हैं और कई बार हड़बड़ी में खुद का ही काम बिगाड़ लेते हैं।

    बराबर हो तर्जनी व अनामिका
    जिस इंसान की तर्जनी और अनामिका उंगुली बराबर होती है वो अपने जीवन में बहुत धन कमाता है और समाज में काफी मान-सम्‍मान पाता है। इसी तरह जिस इंसान की तर्जनी और छोटी उंगली बराबर होती है वो लोग बहुत अधिक बुद्धिमान होते हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छी योजनाएं बना लेते हैं। इनमें किसी भी स्थिति में तख्‍तापलट करने की क्षमता होती है।

    यह भी पढ़े ब्रेस्ट मिल्क के ये फायदे भी होते है, जानिए

    अनामिका उंगली
    अगर किसी इंसान की हथेली तर्जनी और मध्यमा उंगली के बीच बहुत ज्यादा अंतर होता है और अनामिका व कनिष्ठका के बीच भी अंतर हो तो व्यक्ति में अच्छे व्यापारी बनने की संभावना होती है। ऐसी उंगुलियों वाले इंसान को व्यापार में लाभ होता है। लेकिन मध्यमा और अनामिका उंगली के बीच ज्यादा अंतर दिखाई देता है तो व्यापार में केवल हानि होती है।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप