वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को जालंधर में बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया। जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक जुलाई से जी.एस.टी. लाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के अन्तर्गत काम करेगी।
जी.एस.टी. के फायदे बताते हुए जेटली ने कहा कि इससे सरकार की आय बढ़ेगी और पंजाब का विकास होगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश और राज्यों की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। डि़जिटल लेन-देन से गरीब के खाते में सीधा पैसा जा सकेगा और उसमें कोई कटौती मुमकिन नहीं हो सकेगी।

No comments:
Post a Comment