• Breaking News

    Sunday, January 22, 2017

    एल्कोहोल के नुकसान तो सब जानते है, लेकिन इसके जबरदस्त फायदे भी जान लें।

    एल्काहोल, इसके होने वाले नुकसान के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते हैं। जी हां, बिल्कुल अगर एल्कोहोल को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। ये है बड़े फायदे -

    •  कान से जूड़ी समस्या दूर करें - कई बार ऐसा होता है कि नहाते समय कान में पानी चला जाता है जिसकी वजह से कान में खुजली होेने लगती है। इससे कान में संक्रमण होने का भी डर बना रहता है। ऐसे में एल्काहोल का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। एल्काहोल की कुछ बूंदे कान में डालें फिर कान को धीरे-धीरे रगड़े। 
    • घाव भरें - अगर आपको चोट लग गई है तो ऐसे में एल्काहोल आपके घाव को भरने में काफी मदद करेगा। एल्‍कोहल को कॉटन पर लगाकर घाव पर लगाएं फिर 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। शुरूआत में आपको हल्‍की सी जलन महसूस होगी लेकिन घाव में इंफेक्‍शन होने का डर नहीं रहेगा।
    • नाखूनों को संक्रमण से बचाएं - पैरों के नाखूनों पर अगर संक्रमण हो जाए तो नाखूनों का रंग सफेद या पीला पड़ने लगता हैं।  जिसके कारण नाखून कठोर और उनमें दरारें पड़ने लगती है। ऐसे में आप एल्काहोल को कॉटन बॉल पर लेकर अपने नाखूनों पर लगा सकते हैं। इसे लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर धोकर पैरों को पोंछ लें।
    • मसल्‍स पेन दूर करें - ज्यादातर लोगों को मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहती हैं। इस दर्द को दूर करने के लिए आप एल्काहोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मसल्स पर एल्काहोल को रगड़े और इसे 1 घंटा ऐसी लगा रहने दें फिर पानी से धो लें। ऐसा करने से दर्द कम हो जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप