• Breaking News

    Tuesday, January 24, 2017

    वाह क्या बात है - मुस्लिम देश की करेंसी पर हैं भगवान गणेश की तस्वीर

    भारतीय संस्कृति और इतिहास केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। खासकर पूर्वी एशिया के देश इंडोनेशिया में जो दुनिया में सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। इस देश की करेंसी को रूपियाह कहते हैं। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि इंडोनेशिया में 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो है।

    इसके पीछे कुछ कारण भी हैं। दरअसल, भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विझान का देवता माना जाता है। इस लिए वहां 20 हजार की नोट पर सामने भगवान गणेश की तस्वीर और पीछे क्लासरूम की तस्वीर है, जिसमें टीचर और स्टूडेंट्स हैं। साथ ही नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री की हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है। देवांत्रा इंडोनेशिया की आजादी के नायक रहे हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह लडख़ड़ा गई थी। वहां के राष्ट्रीय आर्थिक चिंतको ने बहुत विचार कर बीस हजार का एक नया नोट जारी किया, जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया। आपको बता दें कि इंडोनेशिया की एयरलाइंस का नाम भी हिंदू धर्म के पवित्र पक्षी गरूण के नाम पर है। इसे गरूणा एयर एयरलाइंस के नाम से जाना जाता है।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप