• Breaking News

    Tuesday, January 24, 2017

    प्रियंका को झेलनी पड़ी रंगभेद की मार, नहीं जाने दिया फ़्लाइट के फर्स्ट क्लास वॉशरूम में

    देश-विदेश में जातिवाद और रंगभेद ये आज के जमाने में भी लोगों को झेलना पड़ रहा है।  कुछ दिन पहले ही इसका ताजा उदाहरण बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका के साथ हुआ। करण जौहर के शो 'कॉफी विद करन' में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें उनके जातिवाद और रंगभेद के कारण बहुत मुश्किलों का सामना करना पढ़ा। 

    यूरोप से न्यूयॉर्क जाने वाली फ़्लाइट में जब प्रियंका ने वॉशरूम जाना चाहा तो क्रू मैंबर ने मना कर दिया, सिर्फ उनके रंग की वजह से। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ फर्स्ट क्लास के लिए हैं, और वह फर्स्ट क्लास में सफर नहीं कर रही। लेकिन यह पूरी तरह से उनकी त्वचा के रंग के आधार पर था।

    सुत्रों के अनुसार उन्हें जल्द ही अपनी गलती का एहसास हुआ और इसके लिए उन्होंने माफी मांगी। प्रियंका के साथ ये कोई पहली बार नहीं था पिछले साल Emmy मैगजीन में प्रियंका ने बताया कि ये मुसीबत उन्हें अमरीका में भी सहनी पढ़ी। बचपन में जब वह स्कूल जाती थी तो कुछ शरारती लड़कियां उन्हें उनके रंग के कारण बर्राउनी कह कर छेड़ती थी और उन्हें वापिस उनके देश जाने को कहती थी।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप