सामान्य तौर पर मक्खी मारने वाले को हम निठल्ला समझते हैं और लोग उनका मजाक उड़ाते हैं लेकिन चीन की 80 साल की एक महिला मक्खी मारकर अपने पड़ोसियों की चहेती बन गई है। मीडिया के अनुसार पूर्वी चीन के हैंगझाउ शहर की चांगमिंगशिजियांग कम्युनिटी में रहने वाली रुआंग तांग पिछले 14 साल से इस काम को अपनी ड्यूटी मानकर कर रही है।
वह सप्ताह के सातों दिन आठ-आठ घंटे तक मक्खी मारने का काम करती है। रुआंग ने कहा कि वह प्रतिदिन लगभग 1000 मक्खियां मारती है। कभी कभी वह किसी कूड़ेदान के बगल में दो घंटे बैठकर मक्खी मारती रहती है। सेवानिवृत होने के बाद से वह इस काम को कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं रिटायर होने के बाद समाज के लिए कुछ अच्छा करना चाहती थी और मुझे यह सबसे अच्छा तरीका लगा।
इस तरह मैं इतनी अधिक उम्र में भी लोगों के काम आ रही हूं। मैंने देखा कि मक्खियां किस तरह गर्मियों में लोगों को परेशान करती हैं। मक्खियां गंदगी फैलाती हैं। इनसे बीमारी होती है और ये बहुत तेजी से बच्चे पैदा करती हैं। इन्हें मारना भी काफी मुश्किल होता है। रुआंग ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं अपने पड़ोसियों की मदद कर रही हूं। इस उम्र में ऐसा काम करना सेहत के लिए भी लाभदायक है।
- अनोखा रिवाज: यहां होती है पिता और बेटी की शादी
- ससुराल पक्ष में सबके साथ अच्छे संबंध कैसे बनाए

No comments:
Post a Comment