• Breaking News

    Friday, January 13, 2017

    ये है दुनिया की सबसे तेज लिफ्ट, सिर्फ 43 सेकंड में पहुँचाएगी 95वीं मंजिल पर।

    दुबई में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा को भूल जाइए। अब नई सनसनी यह है कि चीन में एक ऐसी लिफ्ट बनाई जा रही है जो आपको 95वीं मंजिल तक सिर्फ 43 सेकंड में पहुंचा देगी। चीन के क्वांगचो में 111 मंजिल की गगनचुंबी इमारत में जापानी कंपनी हिताची दो ऐसी लिफ्ट बना रही हैं जो 95वीं मंजिल तक 43 सेकंड में दनदनाती हुई ले जाएगी।

    रिपोर्ट के मुताबिक, यह लिफ्ट दुनिया की सबसे तेज गति वाली लिफ्ट होगी। इसकी गति 72 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। हिताची के मुताबिक, कंपनी लिफ्ट के निर्माण में ऐसी प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रही है जो किनारे के कंपन को रोक देगी और लिफ्ट में सवार होने पर हवा के दवाब की वजह से कान बंद होने की शिकायत को भी दूर करेगी।

    इस वक्त सबसे तेज गति वाली लिफ्ट ताइपे 101 (पूर्व नाम- ताइपे वर्ल्ड फाइनेंशियल सेंटर) में है। यहां लिफ्ट 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। CTF भवन का इस वक्त निर्माण किया जा रहा है और यह 2016 में बन जाने की उम्मीद है। इसमें अपार्टमेंट, होटल, कार्यालय वगैरह होंगे।
    - इसे कहते है, ‘मौत का आइलैंड’, जानिए क्यों
    - यहाँ होती है, खून की बारिश? क्या है कारण......

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप