• Breaking News

    Sunday, January 22, 2017

    OMG! ब्रेन सर्जरी के दौरान मरीज बजाता रहा गिटार!

    जब डॉक्टर ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन में थे बिजी तो यह शख्स बजा रहा था गिटार और गा रहा था गाना। जी हां यह घटना 33 वर्षीय ब्राजील निवासी एंथनी कुलकंप डायस के साथ घटी। वे ब्रेन ट्यूमर से पीडि़त थे और इसी ब्रेन ट्यूमर को हटाने के लिए जब उनकी सर्जरी की जा रही थी। तो वह गिटार बजा रहे थे और गाना गा रहे थे।

    सर्जरी के दौरान 6 गाने बजाए -
    एंथनी पेशे से एक बैंककर्मी हैं और हाल ही में उनका एक बेटा हुआ है। उन्होंने कहा कि अपने बेटे को याद करते हुए उन्होंने ये गाना गाया। एंथनी पिछले 20 सालों से गिटार बजाना जानते हैं और सिर के ट्यूमर के बारे में उन्हें अपने बेटे के जन्म के चंद दिनों पहले ही पता चला। वो कहते हैं कि उन्हें याद है कि उन्होंने सर्जरी के दौरान 6 गाने बजाए। 

    ऑपरेशन सफल -
    ऐसा करते हुए वह डॉक्टरों ने बात भी कर रहे थे। ऑपरेशन सफल रहा और इस सर्जरी के बारे में जिसने भी सुना वही दंग रह गया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ इससे पहले पिछले साल वायलिन बजाने वाले रोगर फ्रिश ने भी इसी तरह सर्जरी करवाई थी।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप