• Breaking News

    Sunday, January 22, 2017

    नोटबंदी के आखिरी 10 दिनों के दौरान बैंकों में जमा हुई रकम की जांच कर रही है सरकार

    सरकार अब नोटबंदी के आखिरी दस दिनों के दौरान नए खातों में जमा हुई राशि, कर्ज भुगतान के साथ साथ ई-वॉलेट में भेजी गई रकम की जांच कर रही है। नवंबर में 5०० और 1,००० रुपये के नोटों पर पाबंदी के बाद बैंकों और डाकघरों में 5० दिन की अवधि में जमा की गई राशि के विश्लेषण के बाद प्राधिकरण अब मियादी जमा और ऋण खातों की जांच कर रहा है जो 8 नवंबर को नोटबंदी के बाद खोले गए।

    बिना पेन कार्ड जमा करवाने वालों पर नजर---
    आयकर विभाग ने पहले ही उन लेन देन पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है जिसमें 5०,००० से ऊपर की राशि बिना पेन कार्ड के जमा की गई है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक “आयकर विभाग अपने टूल्स और स्रोतों के माध्यम से ऐसे लोगों की पहचान कर रहा है, जिन्होंने नोटबंदी के बाद ज्यादा पैसों का इस्तेमाल किया है। 

    ई-वॉलेट्स पर भी ध्यान---
    अब उन लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है जिन्होंने नोटबंदी के आखिरी 10 दिनों के दौरान ई-वॉलेट्स और इंपोर्ट के लिए एडवांस रेमिटेंस जैसे विकल्पों का इस्तेमाल कर पुरानी करेंसी खंपाने (जमा कराने) का प्रयास किया है। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप