• Breaking News

    Sunday, January 22, 2017

    खासतौर पर डॉगीज के लिए चलाई गई बस आपने देखी क्या?

    बड़े शहरों में एक खास तरह की बस चलाई जाती है। यह बस लोगों को एक टिकट में शहर के सारे महत्वपूर्ण स्थान घुमाती है, लेकिन कोई आपसे कहे कि एक बस ऐसी भी है जो सिर्फ कुत्तों के लिए ही चलाई गई है और यह बस कुत्तों को पूरा शहर घुमाती है, तो शायद आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल लंदन में 17 जनवरी से खासतौर पर कुत्तों के लिए एक बस टूर की शुरुआत हुई है।

    मेल ऑनलाइन की एक खबर के अनुसार इस बस टूर सर्विस का नाम K-9 है। इस बस टूर पर डॉगी के मालिक अपने डॉग के साथ समय बिताने का नया अनुभव कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि K-9 बस का यह टूर पूरी तरह फ्री होता है। यह बस, टूर के दौरान ऐसी 9 लोकेशन्स पर जाती है जो कि खास तौर पर डॉगीज के लिए हैं। पूरे रास्ते में डॉगीज के लिए लाइव कॉमेंट्री की जाती है। डॉगीज मालिकों को अपने डॉगीज के साथ अच्छा समय बिताने के लिए टूर के दौरान एक मैप भी उपलब्ध कराया जाता है कि जिसमें डॉगीज फ्रेंडली पब, बार और रेस्ट्रॉन्ट के इलाकों की जानकारी होती है।

    इस बस में डॉगीज के बैठने के लिए आराम दायक सीटें होती है। यह बस सोमवार से गुरुवार तक चलाई जा रही है और दिन में यह तीन चक्कर लगाती है। सुबह 10 बजे, दोपहर 12 बजे और 2 बजे। इस बस का टूर मिलबैंक से शुरू होकर 9 जगहों से होता हुआ वापस यहीं आकर खत्म हो जाता है। K-9 बस सर्विस लोगों को काफी पसंद आ रही है।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप