• Breaking News

    Sunday, January 22, 2017

    यहाँ ठंड से बचने के लिए हाथी भी पहनते है स्वेटर।

    कई लोगों को जानवरों से बहुत प्यार होता हैं और वो कुत्ता, बिल्ली और खरगोश पालना पसंद करते हैं। उनकी अच्छी तरह से देखभाल करते हैं और ठंड से बचने के लिए स्वैटर पहनाते हैं। क्या आपने कभी हाथी को कपड़े पहने देखा, अगर नहीं तो अब देख लीजिए। दरअसल, मथुरा में हाथियों को ठंड से बचाने के लिए स्वैटर बुने जा रहे है।

    मथुरा की कई महिलाओं ने कई महीनों में यह रंग-बिंरगे स्वैटर बुने हैं और उन्हें हाथियों को पहनाए हैं। यहीं नहीं स्वैटर पर बहुत खूबसूरत एम्ब्रायडरी भी की गई हैं।  स्वैटर पहनने से हाथी ठंड से बचे रहते है। मथुरा में इंसानियत की अलग मिसाल पेश की जा रही है। SOS Elephant Conservation and Care Centre को कार्तिक नामक शख्स चलाते है। इस सेंटर में कम से कम 20 हाथी हैं। इन सभी हाथियों को रेस्क्यू करके लाया गया है।

    इस बारे में कार्तिक का कहना है कि यह स्वैटर बनने में कई महीने लगते हैं। वह और भी कई हाथियों को इस सेंटर में लाना चाहते है। हाथियों की गिनती बढ़ने पर वो और स्वैटर बनवाएगें। इन हाथियों को देखकर कई लोग मजाक उड़ाते हैं। यहीं नहीं, कई देशों में इसे मजाक के तौर पर देखा जाता है लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वैसे इस सेंटर ने एक नई मिसाल कायम की है।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप