• Breaking News

    Wednesday, January 18, 2017

    हिन्दुस्तान में भी है 'द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' जैसी दीवार, जानिए इसके तथ्य।

    आपको शायद नहीं पता, लेकिन दुनिया के सात अजूबों में शामिल द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना जैसी दीवार भारत में भी है। जी हां भारत के पास भी द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया है। मध्य प्रदेश में 1000 साल पुराने इस ऐतिहासिकर धरोहर का पता चला है। मध्य प्रदेश में स्थित ये दीवार चीन की द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना जितनी लंबी तो नहीं, लेकिन दुनिया में ये दूसरी सबसे लंबी दीवार मानी जा रही है।आइए जानें इस अमूल्य धरोहर के बारे में---

    1. ये दीवार करीब 80 किमी लंबी है।
    2. राजधानी भोपाल से करीब 200 किमी दूर रायसेन जिले के गोरखपुर गांव में ये दीवार शुरू होकर कई गांवों से होते हुए बाड़ी के चौकीगढ़ किले तक जाती है।
    3. इस दीवार की लंबाई जहां 80 किमी है तो वहीं उसकी ऊंचाई 15 से 18 फीच है।
    4. अगर चौड़ाई की बात करें तो इसकी चौड़ाई 10 से 15 फीट है।
    5. लाल बलुआ पत्थरों से बनी इस दीवार को जोड़ने के लिए चूने और गारे का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
    6. बीच-बीच में पत्थरों को जोड़ने के लिए लोहे के डावेल्स का इस्तेमाल किया गया है।
    7. जी हां पत्थरों को इंटरलॉकिंग करके इस दीवार को तैयार किया गया है।
    8. पुरातत्वविदों और वास्तुविदों के मुताबिक इस दीवार का निर्माण 10वीं और 11वीं शताब्दी के बीच परमार वंश के राजाओं ने करावाया था।
    9. इस द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया के पास कई प्राचीन मूर्तियां और एक पुराना तालाब भी मिला है।
    10. इस दीवार का सबसे सुरक्षित हिस्सा मोघा डैम के पास है।
    11. दीवार के एक हिस्से के पास सीढ़ीनुमा पक्के घाटों वाला तालाब भी मिला है।
    12. इतना ही नहीं दीवार के पास से कई बहुमूल्य मूर्तियां भी मिली हैं।
    13. भारत सरकार ने इस अमूल्य धरोहर को संजोने में जुट गई है।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप