दांतों को लेकर अक्सर लोग फिक्रमंद होते है और सोचते हैं कि दांतों की किसी परेशानी से सेहत को कोई नुकसान नहीं होने वाला। आप भी अगर ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं। हो सकता है कि दांतों की कोई परेशानी आपकी सेहत के लिए आने वाली दिक्कत की ओर इशारा कर रही है। कहा जाता है कि स्वस्थ दांत अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है। आइए जानते हैं कि आखिर दांतों की कौन-सी परेशानियां आपकी खराब सेहत की और इशारा कर रही हैं।
1. दांत में दर्द - लोग अक्सर यह सोचते हैं कि दंत चिकित्सक के पास सिर्फ तब ही जाना चाहिए जब दांतों में दर्द हो। कई बार तो दांतों की तकलीफ इतनी बढ़ जाती है कि यह कई और बीमारियों की तरफ भी संकेत देती है। साल में 2 बार दंत चिकित्सक के पास चैक अप जरूर करवाना चाहिए।
2. मुंह के छाले - कुछ लोगों के मुंह में छाले ठीक होने का नाम ही नहीं लेते। इसका सीधा संकेत पेट की गडबडी से है। इसका कारण मुंह या गले का कैंसर भी हो सकता है।
3. सैंसिटीविटी - खाने में तकलीफ, दांतों में ठंड़ा या गर्म लगना आम समस्या है लेकिन इसका कारण एसीडिटी और सीने में जलन भी हो सकता है। इसकी अनदेखी से यह समस्या बढ़ सकती है।
4. चपटे दांत - कुछ लोग जब टैंशन में होते हैं तो वह दांत पीसते हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपने आप को तनाव से मुक्त रखें। इससे मसूढों में कमजोरी और गालों की मांसपेशियों मेें थकावट भी होने लगती है। दांतों का चपटा आकार देखें तो दांत को पीसने से परहेज करें।
5. ऊपरी दाढ़ में दर्द - जब ऊपरी दाढ़ में दर्द हो तो इसका कारण साइनसाइटिस हो सकता है। इसका कारण गाल की हड्डी में संक्रमण होना हो सकता है। इससे जबड़ों में सूजन आ जाती है। इससे असहनीय दर्द होता है।
6. मुंह का सुखना - पानी पीने के बाद भी मुंह सुखने की परेशानी हो तो इसका संकेत डायबिटीज का होना हो सकता है।
7. जरूरत से ज्यादा लार आना - मुंह में ज्यादा लार आ रही हो तो इसके कारण पाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी का होना है। इसे नजर अंदाज न करके इलाज करें।

No comments:
Post a Comment