• Breaking News

    Sunday, January 15, 2017

    ये चीजें भूलकर भी न रखे अपने घर में, हो सकता है बड़ा नुकसान।

    कई बार ऐसा होता है कि घर में सब कुछ होने के बाद भी मायूसी छायी रहती है। जब भी परिवार का कोई भी सदस्य कोई भी काम करने जाता है तो उसके काम में हमेशा कोई न कोई बाधा उत्पन्न हो जाती है। उन्हें इस बात का भी पता नहीं होता कि उनके काम में बाधा किस वजह से आ रही है। ऐसा होने का एक कारण घर में रखी टूटी फूटी चीजें भी हो सकती है।

    1. टूटे बर्तन - घर में कभी-भी टूटे हूए बर्तन नहीं रखने चाहिए। टूटे हूए बर्तन रखने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसके अलावा घर में पैसों की बरकत भी नहीं होती। 
    2. टूटा कांच - टूटा कांच भी वास्तुदोष को कारण बनता है। टूटा कांच रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
    3. टूटा पलंग - अगर घर में पंलग टूटा हुआ हो तो ऐसे में पति-पत्नी के रिश्ते में अनबन होती रहती है। इसके अलावा उनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां भी आती है।

    4. खराब घड़ी - घडियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। अगर घर में घड़ी ही टूटी हो तो ऐसे में परिवार के सदस्यों की उन्नति में भी रूकावट आती है।
    5. टूटा दरवाजा - टूटा हुआ दरवाजा रखने से घर में नकारात्मक उर्जा का वास होता है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
    6. टूटा पेन - घर या ऑफिस में कभी टूटे हुए या बंद पेन नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से करियर में कई तरह की परेशानियों पैदा होने लगती हैं।
    क्या आप जानते है, सर्प और कलश मकान की नींव में क्यों गाड़ा जाता है?

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप